मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूरी क्षमता से जुटें निकाय : आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संकेत भोंडवे
ग्रीष्मकाल के दौरान सुचारू रहे निर्बाध जल आपूर्ति, सभी सीएमओ करें सुनिश्चित
लापरवाह ठेकेदारों पर सख्ती से एक्शन लेकर करें ब्लैकलिस्ट
नगरीय निकायों को हर मानक पर बेहतर प्रदर्शन करने के दिए निर्देश
एके एन न्यूज नर्मदापुरम। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत भोंडवे ने नर्मदापुरम संभाग की समस्त निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किए जाने के लिए तत्परता से कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा की संभाग के समस्त निकायों के अंतर्गत क्षेत्र में स्वच्छता सर्वोपरि रखी जाए।
आयुक्त श्री भोंडवे ने निर्देशित किया कि सभी निकाय अपनी पूरी क्षमता के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जुटें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए साथ ही साथ सभी सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि सिटीजन फीडबैक को भी प्राथमिकता के साथ दैनिक समीक्षा प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि पूरा नगरीय विकास अमला गंभीरता से स्वच्छता सर्वेक्षण के साथ जुड़े और तत्परता से उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए कार्य करें। आयुक्त श्री भोंडवे ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता सर्वेक्षण केवल एक अभियान न होकर निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिए सभी निकायों में स्वच्छता की स्थायित्व बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए।
उक्त निर्देश शुक्रवार को आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन श्री संकेत भोंडवे की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय नर्मदापुरम के सभा कक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त श्री भोंडवे ने सभा कक्ष में उपस्थित समस्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए दिए।
उन्होंने समस्त सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी पूरी मेहनत के साथ अपने अपने संबंधित निकाय की स्वच्छता को सर्वोपरि रखते हुए अपने कार्यों में अतिरिक्त प्रयास करते हुए प्रगति लाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर स्वच्छता, डोर टू डोर कचरा एकत्रीकरण, शहर के सौंदर्यीकरण, व्यवस्थित बाजार क्षेत्र, स्वच्छ पेयजल सहित अन्य निर्धारित मुख्य घटकों के अंतर्गत बेहतरीन कार्य किया जाए।
समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश शहरी विकास कंपनी के उपस्थित अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नर्मदापुरम जिले में सीवरलाइन परियोजना के तहत कार्य में गति लाई जाए। उन्होंने कहा कि कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए श्रमिकों तथा मशीनरी की संख्या को बढ़ाया जाए। आयुक्त श्री भोंडवे ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि 5 अप्रैल से पूर्व सुपर 75 के लिए चयनित निकायों द्वारा एमआईएस पोर्टल पर डाटा फीडिंग के लिए आवश्यक कार्यवाहियां सुनिश्चित की जाए। जिससे आगामी चरणों के लिए कार्ययोजना तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरी मेहनत, प्रतिबद्धता और जनसहभागिता के साथ कार्य करें, ताकि नर्मदापुरम संभाग स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सके।
समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त श्री भोंडवे ने जलप्रदाय योजना अमृत 2.0की समीक्षा भी की। उन्होंने स्पष्ट रूप से समस्त सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रदाय करना प्रत्येक निकाय की मुख्य प्राथमिकता हो। उन्होंने कहा कि जलप्रदाय की के तहत सीवरेज लाइन तथा जल आपूर्ति पाइपलाइन को प्रथक प्रथक रखा जाए। साथ ही साथ ग्रीष्मकल के दौरान नगरीय क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की जल आपूर्ति बाध्यता ना हो यह भी सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनिश्चित करें।
आयुक्त श्री भोंडवे ने अमृत 2.0 योजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जलप्रदाय के प्रचलित कार्यों में जिन ठेकेदार द्वारा कार्य करने में लापरवाही की जा रही है उन्हें ब्लैक लिस्ट करें साथ ही साथ सभी अधिकारी नियमित निरीक्षण तथा जांच पर विशेष रूप से फोकस करें। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास योजना 2.0 की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि एएचपी श्रेणी के आवास हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि सभी सीएमओ राजस्व विभाग के साथ समन्वय कर भूमि का चिन्हांकन करें। आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को पट्टा प्रदाय किए जाने के लिए और राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए भी विशेष रूप से अभियान मोड में कार्य करें। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना 2.0 शासन के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। सभी संबंधित अधिकारी इसके लिए असाधारण प्रयास करते हुए योजना का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त आयुक्त श्री भोंडवे ने संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नर्मदापुरम संभाग आरएस मंडलोई को निर्देशित किया कि आगामी एक सप्ताह में नगरीय निकाय के अंतर्गत होने वाले सभी फाइल परिचालन की प्रक्रिया शत प्रतिशत ई आफिस के माध्यम से ही किया जाना सुनिश्चित करें। आयुक्त श्री भोंडवे ने इस दौरान गीता भवन के लिए भूमि आवंटन, डीपीआर निर्माण सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की।
बैठक के दौरान नर्मदापुरम संभाग आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, अपर कलेक्टर अनिल जैन, संयुक्त कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा देवेंद्र सिंह सहित हेमेश्वरी पटले एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
फील्ड विजिट की
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि टीम शामिल अधिकारीगणों द्वारा टेचिंग ग्राउंड पर फील्ड विजिट की तथा चल रहे कार्य की जानकारी। देर शाम आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन श्री भोंडवे द्वारा मां नर्मदा के सेठानीघाट पर पहुंचे। इस अवसर पर टीम के अधिकारीगण, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले, स्वच्छता प्रभारी अधिकारी उपयंत्री श्रीमती दीक्षा तिवारी सहित नगरपालिका का अमला उपस्थित रहा।

No comments:
Post a Comment