भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत शाला प्रवेशोत्सव में अधिकारियों ने किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन अपर कलेक्टर अनिल जैन ने माध्यमिक शाला आईटीआई पहुंचकर विद्यार्थियों से किया संवाद - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 4 April 2026

भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत शाला प्रवेशोत्सव में अधिकारियों ने किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन अपर कलेक्टर अनिल जैन ने माध्यमिक शाला आईटीआई पहुंचकर विद्यार्थियों से किया संवाद


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


“भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत शाला प्रवेशोत्सव में अधिकारियों ने किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन

अपर कलेक्टर अनिल जैन ने माध्यमिक शाला आईटीआई पहुंचकर विद्यार्थियों से किया संवाद


नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार नर्मदापुरम जिले में “स्कूल चले हम अभियान” के अंतर्गत शाला प्रवेशोत्सव के तहत “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में अधिकारी स्वयं पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं तथा उनके नामांकन एवं नियमित उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की जा रही हैं, जिससे उन्हें अध्ययन में सुविधा मिल सके। इसी क्रम में अपर कलेक्टर अनिल जैन ने शासकीय माध्यमिक शाला आईटीआई पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम इटारसी निलेश शर्मा ने शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इटारसी में विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया। वहीं, एसडीएम सिवनी मालवा श्री विजय राय ने शासकीय कन्या विद्यालय, सिवनी मालवा में बालिकाओं से संवाद कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। 

तहसीलदार बनखेड़ी श्रीमती अंजू लोधी ने सांदीपनि विद्यालय बनखेड़ी में छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया तथा पेन एवं कॉपी का वितरण किया। नायब तहसीलदार सोहागपुर श्रीमती नीरू जैन ने शासकीय बालक विद्यालय ग्राम सेमरी हरचंद पहुंचकर बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसी प्रकार तहसीलदार सिवनी मालवा नितिन झोड़ ने शासकीय प्राथमिक शाला गोटियापुरा का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here