मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया
नर्मदापुरम। 13 मध्य प्रदेश बटालियन एवं 5 मध्य प्रदेश गर्ल्स बटालियन से संबंध समेरिटंस हायर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम में विश्व विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ आशुतोष शर्मा ने बताया कि लोगों को एनसीसी कैडेट से शिक्षा लेते हुए पर्यावरण सुधार के समस्त प्रयत्न करना चाहिए। उप प्राचार्य राजेंद्र रघुवंशी ने कहा कि पृथ्वी हमारी शक्ति और हमारा ग्रह है अपने अस्तित्व और पर्यावरण को बचाना जरूरी है।
इसलिए आओ हम मिलकर पृथ्वी दिवस मनाएं। एनसीसी मैनेजर प्रदीप कुमार यादव ने कविता सुनाई। अंत में सेकंड ऑफिसर एएनओ विजय प्रकाश श्रीवास्तव एवं एनसीसी केयरटेकर ऑफिसर स्नेहा उपाध्याय ने संयुक्त रूप से एनसीसी कैडेट को पृथ्वी दिवस पर शपथ दिलवाई।

No comments:
Post a Comment