एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ
थाना इटारसी क्षेत्र मे धार्मिक स्थल मंदिरों मे चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
इटारसी । पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादी अरुण शर्मा पिता सत्यनारायण शर्मा उम्र 42 साल निवासी गुर्रा थाना रामपुर गुर्रा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 8-9/04/26 को रात्री में अर्ध नागेश्वर मंदिर फोर लाइन इटारसी से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर से एक बड़ा घंटा, एक जल धारा, बड़ा कलश, दो छोटे कलश, कांसे की छोटी घंटी, पीतल की झांझ, बड़ा दीपक पीतल का, छोटे बड़े दीपक पीतल के छोटा कलश, छोटी घंटी कुल कीमती 19,450/- रुपये की चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 309/ 26 धारा 331 (4),305 (a) bns का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त दिनांक को ही फरियादी दीपक पिता ओम प्रकाश मिश्रा उम्र 34 साल निवासी सोनासावरी नाका इटारसी ने रिपोर्ट किया कि कपलेश्वर महादेव मंदिर राठी दाल मिल के पास इटारसी के मंदिर से दिनांक 8-9/04/26 को रात्री मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक पड़ा पीतल का एक आरती पीतल की बड़ी एवं एक कांसे की थाली कुल कीमती 12850/- रुपये की चोरी कर ले गए है, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 310/26 धारा 331(4),305(a) bns का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रात्री मे 02 मंदिरों में चोरी की घटना घटित होने से वरिष्ट अधिकारियों को तुरंत घटना से अवगत कराया गया जिस पर साई कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे एवं वीरेंद्र मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी के मार्गदर्शन मे थाना इटारसी की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
प्रकरण में लगातार cctv कैमरे चेक किए गए एवं क्षेत्र मे विश्वशनीय मुखबिर लगाए गए इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति कंधे पर प्लास्टिक की बोरियों में मंदिरों की चोरी का सामान लेकर बेचने की फिराक मे तालाब के पास से सीतला माता मंदिर बाजार तरफ जा रहे है जो सूचना तसदीक हेतु मौके पर पहुंचकर उक्त दोनों व्यक्ति को रोककर नाम पत्ता पूछे जिन्होंने अपने अपने नाम क्रमशः रोहित पिता विजय सोनेले उम्र 20 वर्ष निवासी बुढी माता मंदिर रोड इटारसी 2- शुभम पित्ता सुरेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 22 साल निवासी बुढी माता मंदिर रोड इटारसी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई।
दोनों ने दिनांक 08/04/26 एवं 09/04/26 की दरम्यानी रात को अर्ध नागेश्वर मंदिर फोर लाइन इटारसी से एक बड़ा घंटा, एक जल धारा, बड़ा कलश . दो छोटे कलश, कांसे की छोटी घंटी, पीतल की झांझ, बड़ा दीपक पीतल का, छोटे बड़े दीपक पीतल के, छोटा कलश, छोटी घंटी एवं कपलेश्वर महादेव मंदिर राठी दाल मिल के पास इटारसी के मंदिर से एक पड़ा पीतल का, एक आरती पीतल की बड़ी एवं एक कांसे की थाली चोरी करना स्वीकार किया, जिसमे एक पीतल की आरती, छोटे बड़े दीपक एवं एक जोड़ी पीतल की झांझ व्यापारी राजेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी इटारसी को पृथक पृथक 1400/- रुपये एवं 1600/- रुपये बेच दी है एवं बाकी सामान अपने अपने घरों पर छुपाकर रखा है जो रोहित एवं शुभम की निषादेही पर जाम किया गया है एवं व्यापारी राजेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी इटारसी को बेचा हुआ सामान बरामद किया जाना शेष है। कुल मशरूका 29250/- रुपये का जप्त किया जा चुका है।
सराहनीय भूमिका निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला थाना इटारसी सउनि० दिनेश कुमार झरबड़े प्रधान आर० 11 संजय पाठक प्रधान आर0 671 उपेन्द्र दुबे आर० 535 महेंद्र गुर्जर आर०40 अंकित, आर०538 शाकिर खान, आर० 252 गुलशन सोनी एवं चालक आर०84। राजेश पवार, चालक आर 0866 टिल्लू।

No comments:
Post a Comment