मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
पॉलीटेक्निक महाविद्यालय इटारसी में युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला संपन्न
रोजगार मेला प्रभारी डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर द्वारा मेले की सुचारू रूप से मॉनिटरिंग की गई
नर्मदापुरम। सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम एवं तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के संरक्षण में कुबेर अर्थात किंनली अंडरस्टैंडिंग बिजनेस एनवायरनमेंट रेगुलरली इनिशिएटिव के अंतर्गत शुक्रवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय इटारसी में युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार एवं रोजगार मेला प्रभारी डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर द्वारा मेले को सुचारू रूप से मॉनिटरिंग करते हुए मेले का सफल आयोजन संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण कर मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं का रोजगार कर रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया ।
इस आयोजन में जिला रोजगार अधिकारी डॉ श्याम कुमार धुर्वे एवं प्लेसमेंट ऑफिसर धर्मेश तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा उन्होंने बच्चों से आमने-सामने संवाद कर बच्चों को रोजगार एवं स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी एवं बच्चों से भी अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि का स्वागत विभागाध्यक्ष विकास सिद्धू द्वारा किया गया। प्राचार्य आर के चोलकर ने बताया कि रोजगार मेला केवल जॉब खोजने का एक अवसर नहीं है अपितु यह एक समग्र विकास का प्लेटफॉर्म है जहां युवा, कंपनी एवं शासन तीनों एक साथ मिलकर जिले की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में योगदान देते हैं। मेले में कौशल और योग्यता का मूल्यांकन एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होता है इसी प्रकार मेले में कंपनी प्रतिनिधि से युवाओं का प्रत्यक्ष संपर्क होता है।
मेला में 394 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान 243 को रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु लाभान्वित किया गया। 237 छात्र छात्राओं का प्राथमिक चयनित किया गया। वहीं स्वरोजगार योजना के तहत 6 हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु मुख्य अतिथि द्वारा ऋण वितरण किया गया । मंच संचालन पल्लवी शर्मा और शिवांगी मालवीय द्वारा किया गया। रजिस्ट्रेशन का कार्य शैलेन्द्र सिंह राजपूत एवं हरिओम नरवरे द्वारा किया गया । संस्था में फ्लेक्स के निर्माण में प्रवेश चौरे एवं आशीष चौरे ने विशेष योगदान दिया।
इस अवसर पर प्रबल गौर, निखिल विजयवार, सोनिया अग्रवाल, इति महालहा, हेमलता शुक्ला, अनीता वर्मा, नेहा केदारे, लखन लाल कोरी, अंकित मिश्रा, नीलेश गौर द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। मेले में 30 निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने वाली कंपनी एवं स्वरोजगार दिलाने वाले 9 विभाग उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment