एसपीएम के डीजीएम श्री भावसार आईआईएम, इंदौर में विशिष्ट कार्यशाला के लिए आमंत्रित किए गए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 10 April 2026

एसपीएम के डीजीएम श्री भावसार आईआईएम, इंदौर में विशिष्ट कार्यशाला के लिए आमंत्रित किए गए


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


एसपीएम के डीजीएम श्री भावसार आईआईएम, इंदौर में  विशिष्ट कार्यशाला के लिए आमंत्रित किए गए 


नर्मदा पुरम। आईआईएम इंदौर में एक विशिष्ट हाई इम्पैक्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एसपीएम के डीजीएम (राभा) संजय भावसार को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। यह कार्यशाला देवनागरी वर्णमाला और बीज मंत्रों की शक्ति और होलोसिस्टिक हेल्थ पर केंद्रित थी । देवनागरी और हिंदी की शक्ति पर केंद्रित यह कार्यशाला  विशिष्ट रूप से संजय भावसार द्वारा डिज़ाइन की गई है, और इस संबंध में वे देश के एकमात्र विशेषज्ञ है l 

इस हाई इम्पैक्ट कार्यशाला में श्री भावसार द्वारा शिव संहिता, महेश्वर सूत्र ,गीता,उपनिषद, सप्त चक्र, बीज मंत्र ,क्वांटम साइंस, न्यूरोसाइंस आदि के सन्दर्भ देकर देवनागरी के दिव्य स्वरूप से दिव्य व्यक्तित्व के निर्माण की महत्ता को विस्तार से बताया गया। इस सत्र के दौरान प्रतिभागियों को मन प्रबंधन ,स्वास्थ्य प्रबंधन और तनाव प्रबंधन हेतु विशिष्ट चक्र ध्यान ,गाइडेड मेडिटेशन भी करवाया गया। स्पिरिचुअल इंटेलिजेंस और साइकोलॉजी की विविध व्यावहारिक विधाओं के साथ इस क्षेत्र में विगत कई वर्षो से श्री भावसार कार्यरत है।

आई आई एम के डायरेक्टर प्रोफेसर हिमांशु राय के निर्देशन और एसपीएम के चीफ जनरल मैनेजर बेंकटेश कुमार के मार्गदर्शन में इस कार्यशाला का आयोजन करवाया गया। कार्यशाला आयोजन में सक्रिय भूमिका जयनाथ यादव , राजभाषा अधिकारी द्वारा निभाई गई। इस अवसर पर आईआईएम के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (डॉ) गुरुराज गोपीनाथ पामिडी और अन्य स्टाफ उपस्थित थे, कार्यक्रम में आभार राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।

No comments:

Post a Comment

एसपीएम के डीजीएम श्री भावसार आईआईएम, इंदौर में विशिष्ट कार्यशाला के लिए आमंत्रित किए गए

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसपीएम के डीजीएम श्री भावसार आईआईएम, इंदौर में  विशिष्ट कार्यशाला के लिए आमंत्रित किए गए  नर्मदा पुरम। आईआईएम इंदौर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here