मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
कलेक्टर ने सांची पार्लर का किया शुभारंभ
कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारियों- कर्मचारियों सहित अन्य नागरिकों को मिलेगी सुविधा
एके एन न्यूज नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सांची पार्लर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्लर में उपलब्ध विभिन्न उत्पादों एवं सामग्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन के दौरान कलेक्टर ने पार्लर संचालक अरविंद को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठान के शुरू होने से कलेक्ट्रेट में कार्यरत सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित अन्य नागरिकों को सुविधा मिलेगी।
अब उन्हें सांची के उत्पाद आसानी से कार्यालय परिसर में ही उपलब्ध हो सकेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर ने पार्लर से प्रथम खरीदी भी की और वहां कार्यरत कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पार्लर सभी के लिए उपयोगी साबित होगा तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

No comments:
Post a Comment