मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
जिला स्तरीय पुस्तक मेले का शनिवार को हुआ समापन
अंतिम दिन मेले में बच्चों तथा अभिभावकों की उमडी भारी भीड
नर्मदापुरम// जिला प्रशासन की ओर से शास एस एन जी उमावि नर्मदापुरम में 2, 3 एवं 4 अप्रैल को जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में जिले के विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के द्वारा शैक्षणिक सामग्री स्टेशनरी, पुस्तके, स्कूल यूनिफार्म आदि सामग्री को रियायती दरों पर क्रय किया गया।
शनिवार को पुस्तक मेले के समापन अवसर पर सांसद राज्यसभा श्रीमती माया नारोलिया उपस्थित हुई और उन्होंने पुस्तक मेले में उपस्थित हुए बच्चों तथा अभिभावकों से मुलाकात की तथा मेले का फीडबैक लिया। अभिभावकों तथा बच्चों के द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के पुस्तक मेले अवश्य आयोजित होने चाहिए। पुस्तक मेले में सभी पुस्तक तथा स्टेशनरी विक्रेताओं द्वारा लगभग 50 प्रतिशत तक की रियायती दर पर सामग्री को विक्रय किया गया।
समापन अवसर पर श्रीमती माया नारोलिया ने अपने संबोधन में बताया कि यह मध्यप्रदेश शासन की अनूठी पहल है इस मेले से दुकानदारों में प्रतिस्पर्धा रही, जिसका फायदा बच्चों के पालकों को हुआ। सांसद के द्वारा अपने संबोधन मे जिला प्रशासन तथा स्कूल शिक्षा विभाग की मेला आयोजित करने में पहल की तारीफ की और इनके द्वारा अभिभावकों की मांग पर सुझाव दिया की आगामी वर्ष में यह मेला कम से कम 5 दिवसीय आयोजित होना चाहिए। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति के द्वारा पालन करने का आश्वासन दिया।
मेले के व्यवस्थित रूप से आयोजन हेतु मार्गदर्शक के रूप में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर अनिल जैन, संयुक्त कलेक्टर ब्रिजेन्द्र रावत, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधुओं के अथक प्रयास से मेले का सफल संचालन हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मेले को सफल बनाने हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारियों में प्राचार्य राजेश जायसवाल डीपीसी राजेश गुप्ता एडीपीसी, प्राचार्य श्रीमती अर्चना मिश्रा, राजेश शर्मा, प्राचार्य कीर्ति शिवपुरिया शामिल रहे। इनके द्वारा लगातार 3 दिवस उपस्थित होकर मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुस्तक मेले मे महादेव बुक डिपो, मनीष बुक डिपो, कोणार्क बुक पार्लर, अभिषेक बुक डिपो, जागृति बुक डिपो, अवनि बुक डिपो, रेनबो स्टेशनरी, लवली बुक डिपो, गुप्ता बुक डिपो, राजा बुक डिपो, सपना ड्रेसेस, खुशबू कलेक्शन के संचालकों ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को रियायती दर पर सामग्री को बच्चों एवं पालकों को उपलब्ध कराया गया। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment