गंगा सप्तमी पर नपाध्यक्ष ने की मां नर्मदा की पूजन अर्चन श्रद्धालुओं से मां नर्मदा के जल को स्वच्छ रखने किया आव्हान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 23 April 2026

गंगा सप्तमी पर नपाध्यक्ष ने की मां नर्मदा की पूजन अर्चन श्रद्धालुओं से मां नर्मदा के जल को स्वच्छ रखने किया आव्हान


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


गंगा सप्तमी पर नपाध्यक्ष ने की मां नर्मदा की पूजन अर्चन 

श्रद्धालुओं से मां नर्मदा के जल को स्वच्छ रखने किया आव्हान

 

नर्मदापुरम्। गंगा सप्तमी के अवसर पर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा मां नर्मदा के विवेकानंद घाट पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान उन्होंने घाटों का निरीक्षण किया और नपा की स्वच्छता टीम को घाटों पर त्यौहारों के पूर्व विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने विवेकानंद घाट पर स्रान कर रहे श्रद्धालुओं से अपील की कि मां नर्मदा के जल को स्वच्छ रखने के लिए नहाते समय साबुन शैंपू का इस्तेमाल न करें। स्वच्छ जलधारा में किसी भी प्रकार का कचरा न डालें। घाटों पर फूलमालाओं और हवन सामग्री के लिए अगल से डस्टबीन रखी गई है उसमें ही डालें। पन्नी पालिथिन का उपयोग कतई न करें यह नगर के साथ ही घाटों पर पूर्णत: प्रतिबंधित है।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here