कलेक्टर के निर्देशानुसार अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही तहसीलदार सहित अन्य विभागों द्वारा नहर क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 23 April 2026

कलेक्टर के निर्देशानुसार अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही तहसीलदार सहित अन्य विभागों द्वारा नहर क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया गया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 



कलेक्टर के निर्देशानुसार अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही

तहसीलदार सहित अन्य विभागों द्वारा नहर क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया गया


नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने समस्त संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को स्पष्ट निर्देशित किया है कि जिले में स्थाई एवं अस्थाई सभी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाए तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में सक्रियता दिखाएं और अवैध अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उक्त निर्देशों के परिपालन में गुरुवार को नर्मदापुरम नगरीय क्षेत्र में नहर के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई तहसीलदार नर्मदापुरम, नगर पालिका नर्मदापुरम एवं नहर विभाग के संयुक्त दल द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान नहर क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए संबंधित स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here