देहात पुलिस द्वारा शराब तस्कर से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा जब्त 29 पेटी देशी प्लेन मदिरा कुल 261 वल्क लीटर को जप्त किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 3 May 2026

देहात पुलिस द्वारा शराब तस्कर से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा जब्त 29 पेटी देशी प्लेन मदिरा कुल 261 वल्क लीटर को जप्त किया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 देहात पुलिस द्वारा शराब तस्कर से भारी मात्रा में अवैध शराब  का जखीरा जब्त 

29 पेटी देशी प्लेन मदिरा कुल 261 वल्क लीटर को जप्त  किया 


 नर्मदा पुरम।श्रमुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति कुलामढ़ी रोड पर नर्मदा इन्फ्राटेक कालोनी नर्मदापुरम मे खुले स्थान पर रोड किनारे अवैध शराब की पेटियां स्कूटी एवं मोटर साईकिल से लाकर शराब बेचने की नियत से एकत्रित किये है कि सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया  साई कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी के निर्देशन में थाना देहात की टीम द्वारा त्वरित विधिवत कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये स्थान की ओर नर्मदा इन्फ्राटेक कालोनी पहुंचे जहां कालोनी के बबूल के पेड़ के पास खुले स्थान पर तीन व्यक्ति पुलिस को आते देख भागने का प्रयास करने लगें, जिनकी हमराह स्टाफ एवं पंचान की मदद से घेराबंदी कर पकडने का प्रयास किया गया, जिसमें दो व्यक्ति पुलिस को देखकर कालोनी के पास लगे खेतों की ओर भाग गये एवं एक व्यक्ति को पकड़ा जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम रेवाशंकर अहिरवार पिता रामस्वरूप उम्र 20 साल, निवासी छोटी पहाडिया के पास, थाना देहात नर्मदापुरम का बताया । कालोनी की रोड के बबूल के पेड के पास तलाशी लेने पर 29 खांकी रंग की पुस्टे की पेटियां रखी एवं एक काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसायकिल जिसका नंबर MP 05 ZF 6635 एवं एक बिना नंबर की ग्रे रंग की स्कूटी मिली । 29 खांकी रंग पुस्टे की पेटियो को पंचानो के समक्ष खोलकर देखा जिनमे प्रत्येक पेटी में देशी सफेद प्लेन मदिरा शराब के 180 एमएल के 50-50 नग क्वाटर कुल संख्या 1450 नग क्वार्टर सील बंद शराब रखी पाई गई । आरोपी रेवाशंकर पिता रामस्वरूप अहिरवार द्वारा शराब  रखने के कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया । आरोपी रेवाशंकर अहिरवार का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पाया जाने से आरोपी के कब्जे से क्रमश: खाकी रंग के पुस्टे की 29 पेटी जिसमें देशी प्लेन मदिरा के कुल 1450 नग क्वार्टर 180 एमएल के कुल जप्त शराब मात्रा 261 वल्क लीटर कीमती 1,01,500/-रूपये की एवं आरोपी रेवाशंकर का एक रियल मी कंपनी का मोबाईल, तथा एक काले रंग की बजाज पल्सर 150 सीसी मोटर सायकिल, एवं ग्रे रंग की बिना नंबर की स्कूटी मुताबिक जप्ती पत्रक के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।

  उक्त आरोपी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर उक्त शराब राजेश सराठे निवासी बाबई के द्वारा बेचने के लिये श्याम ठाकुर निवासी नर्मदा इंफ्राटेक कालोनी नर्मदापुरम को लाकर देना बताया तथा आरोपी द्वारा शराब को कस्बा में अलग अलग स्थानों पर ले जाकर बेचने बताया । जिसका कमीशन 200/- रूपये प्रति पेटी के हिसाब से लेना बताया, फरार आरोपी श्याम ठाकुर निवासी नर्मदा इंफ्राटेक कालोनी नर्मदापुरम व राजेश सराठे निवासी बाबई की निवास स्थान एवं अन्य संभावित स्थानों पर जाकर दबिश दी गई । शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी आरोपियों के  विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया ।  

 सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, सउनि दिनेश मेहरा ,प्रधान आरक्षक  ललित नारे, नवीन दुबे , संजय गौर,प्रदीप चौधरी, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, मुकुल महोबिया, गोपल सिकेरिया, राकेश मेहरा, वीरेन्द्र चौहान, महिला आरक्षक शालिनी ठाकुर की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here