मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
जय हो समिति द्वारा माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 296वां सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न
नर्मदापुरम। जय हो समिति के तत्वावधान में माँ नर्मदा जी के पावन तट पर निरंतर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 296वें सप्ताह का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान विवेकानंद घाट पर समिति के सदस्यों की सहभागिता से संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान घाट परिसर में फैली गंदगी, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। समिति के सदस्यों ने उपस्थित जनसमूह को माँ नर्मदा के प्रति आस्था के साथ-साथ स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि माँ नर्मदा के घाटों की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। निरंतर 296 सप्ताह से चल रहा यह अभियान जनजागरूकता का एक सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसमें समाज के हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है।
अभियान में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए समिति ने आगामी सप्ताहों में भी इसी प्रकार सहभागिता बनाए रखने की अपील की। सफाई करने वालों में समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति के विवेक वर्मा, आदित्य दुबे, सौरभ वर्मा, अनुराग वर्मा, संजू प्रजापति, विशाल बावरिया, रोहित मालवीय, जतिन यादव, अंकित सागर, हर्षित पाल, सागर पटैल, दीपक वर्मा, राजेश वर्मा उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment