शा पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, नर्मदापुरम में प्रवेश प्रारंभ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 4 May 2026

शा पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, नर्मदापुरम में प्रवेश प्रारंभ


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


शा पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, नर्मदापुरम में प्रवेश प्रारंभ


नर्मदा पुरम। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. पी.सी. नरवरे ने जानकारी देते हुए बताया कि डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में संचालित ब्रांच सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कम्प्यूटर साइंस एवं मॉडर्न आफिस मैंनेजमेंट, सत्र 2026-2027 में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन प्रारम्भ हो गया है। 

संचालनालय, तकनीकी शिक्षा, मध्य प्रदेश द्वारा जारी ऑनलाइन काउंसलिंग समय सारणी (वर्ष 2026-27) के अनुसार संस्‍था में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। प्रथम चरण के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 04 मई. 2026 से 29 मई, 2026 तक संचालित की जाएगी। ईच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में पंजीयन कर अपनी पसंदीदा संस्थाओं एवं पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। पंजीयन में सुधार की सुविधा 30 मई, 2026 से 31 मई, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके पश्चात् मेरिट सूची जारी होने एवं सीट आबंटन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार पूर्ण की जाएगी। महाविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं मॉडर्न आफिस मैंनेजमेंट आदि रोजगारान्मुखी पाठ्यक्रमों में प्रत्‍येक ब्रांच में 60 सीट प्रवेश हेतु उपलब्ध हैं।

द्वितीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 09 जून, 2026 से 18 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी जिसमें पुनः पंजीयन, संशोधन एवं चॉइस फिलिंग का अवसर दिया जाएगा। संस्थागत स्तर की काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश 06 जुलाई, 2026 से 12 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि संस्थान में लैब, अनुभवी प्राध्‍यापक एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है, नर्मदाचंंल के विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है कि वे समय-सीमा के भीतर प्रवेश हेतु आवेदन कर अपने भविष्य को नई दिशा दें। प्रवेश बढाने हेतु संस्था की टीम द्वारा नगर एवं आसपास के गांव में संपर्क कर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रवेश संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है। 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को देखते हुए तकनीकी शिक्षा बहुत उपयोगी है। इसमें विद्यार्थियों को अंतिम वर्ष के आते-आते नामी कंपनियों में रोजगार के अवसर प्लेसमेंट सेल द्वारा प्रदान किया जाता है। 

वर्तमान में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा विभाग की अधिकारिक वेबसाईट dte.mponline.gov.in पर जाकर एवं रजिस्ट्रेशन में यदि किसी प्रकार की कोई असुविधा होती है तो छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के विभागाध्यक् आर.आर. चन्द्राकर- 7999982337 एवं देवेश तिवारी-7999832684 से संपर्क कर अथवा महाविद्यालय पहुँच कर प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है एवं नजदीकी एमपीऑनलाईन कियोस्क पर संपर्क कर प्रवेश की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय पटवा वेश्य महासभा का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   अखिल भारतीय पटवा वेश्य महासभा का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न नर्मदा पुरम । अखिल भारतीय पटवा वेश्य महासभा के बैनर तले प...

Post Top Ad

Responsive Ads Here