खेल खेल में सीख उत्साह समर कैंप' बना बच्चों की पहली पसंद तैराकी के साथ-साथ कैंप में बैडमिंटन, योग और टेबल टेनिस की भी विशेष कक्षाएं चल रही है - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 17 May 2026

खेल खेल में सीख उत्साह समर कैंप' बना बच्चों की पहली पसंद तैराकी के साथ-साथ कैंप में बैडमिंटन, योग और टेबल टेनिस की भी विशेष कक्षाएं चल रही है


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


खेल खेल में सीख उत्साह समर कैंप' बना बच्चों की पहली पसंद

तैराकी के साथ-साथ कैंप में बैडमिंटन, योग और टेबल टेनिस की भी विशेष कक्षाएं चल रही है 


नर्मदापुरम। पंडित, रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल, हरदा बायपास में "उत्साह समर कैंप" का सफल आयोजन चल रहा है। स्कूल के संचालक अरुण शर्मा एवं प्राचार्य अरुण अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कैंप विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास पर केंद्रित है।

कैंप इंचार्ज कोच प्रवीण मीना के नेतृत्व में छात्र पूरे जोश के साथ भाग ले रहे हैं। स्विमिंग कोच पवन मांझी और सतीश मेहरा के सानिध्य में तैराकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूल के लिए स्विमिंग कैप, गॉगल्स और उचित स्विमिंग कॉस्ट्यूम अनिवार्य किया गया है। छात्रों को अपने सामान की सुरक्षा स्वयं रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। तैराकी के साथ-साथ कैंप में बैडमिंटन, योग और टेबल टेनिस की भी विशेष कक्षाएं चल रही हैं। 

इस अवसर पर पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम सीबीएसई हरदा बाय पास नर्मदापुरम स्कूल संचालक अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि,"हमारा प्रयास है कि बच्चे मोबाइल और टीवी से दूर रहकर खेल के मैदान में पसीना बहाएं। 'उत्साह समर कैंप' के माध्यम से हम उनमें अनुशासन, टीम भावना और फिटनेस की आदत डालना चाहते हैं। तैराकी जैसा जीवनरक्षक कौशल हर बच्चे को आना चाहिए।"प्राचार्य अरुण अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग कराना और उनमें खेल के प्रति रुचि जगाना है। अभिभावक भी बच्चों के उत्साह को देखकर प्रसन्न हैं।

No comments:

Post a Comment

जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 298वां सप्ताह सम्पन्न

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  जय हो समिति द्वारा मां नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 298वां सप्ताह सम्पन्न नर्मदापुरम। जय हो समिति द्वारा मां नर्मद...

Post Top Ad

Responsive Ads Here