विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएनजी स्कूल में एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 5 June 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएनजी स्कूल में एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएनजी स्कूल में एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण


नर्मदापुरम - शासकीय एस एन जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम में आज विश्व पर्यावरण दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन  वरिष्ठ समाजसेवी एवं मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा संस्था के प्राचार्य संदीप शुक्ला एनसीसी अधिकारी चीफ आफिसर एवं इको क्लब प्रभारी जय कुमार वर्मा, कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सारिका शर्मा, श्रीमती सुषमा भार्गव, शैलेन्द्र तोमर, आदर्श पाराशर, दीपक साहू, एस एन चौरे एवं एनसीसी, कैडेट्स व छात्रों ने संस्था में वृक्षारोपण किया।

 इस अवसर पर पर्यावरण दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीयूष शर्मा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र एक पौधे को रोपित करने से उसके बड़े होने तक उसका संरक्षण करें आपने जंगलों की अवैध कटाई एवं नदियों के अत्यधिक उत्खनन पर भी अत्यधिक चिंता व्यक्त करते हुए आपने युवा छात्रों से अनुरोध किया की छात्र/ कैडेट्स अपने दायित्वों के अनुरूप अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें एवं समाज को जागरूक करने का काम करें, इस अवसर पर नीम पौधे लगाए जाने पर भी उन्होंने संस्था को साधुवाद दिया एवं कहा कि भारतीय वातावरण के अनुसार हमने अधिक से अधिक पौधों को लगाया जाना चाहिए जो हमारे वातावरण के अनुरूप हो।

No comments:

Post a Comment

कलचुरी समाज ने पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष रवि मालवीय का भव्य स्वागत किया

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलचुरी समाज ने पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष रवि मालवीय का भव्य स्वागत किया  नर्मदा पुरम। स्थानीय मालवी ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here