सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड रेत कंपनी नर्मदापुरम द्वारा पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण गतिविधियां तथा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 5 June 2026

सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड रेत कंपनी नर्मदापुरम द्वारा पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण गतिविधियां तथा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए





 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड रेत कंपनी नर्मदापुरम द्वारा 

पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण गतिविधियां तथा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण गतिविधियां तथा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड रेत कंपनी नर्मदापुरम द्वारा आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत पवारखेड़ा ग्राम मंदिर के पास, ग्राम मरोड़ा में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम गुवाड़ी सीएम राइज विद्यालय में रेत कंपनी द्वारा फलदार वृक्ष लगाए गए।नर्मदापुरम जिले मे 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस को खास तरीके से मनाने के लिए कंपनी ने 800 सदाबहार फलदार पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था । यह कदम आसपास के क्षेत्रों को हरा भरा बनाने ओर पर्यावरण के लिए बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

 पिछले वर्ष भी कंपनी द्वारा कुलामड़ी रोड पर  स्वछता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कंपनी द्वारा जिले मे 1000 फलदार पौधे लगाए गए थे। जिसमे पोधौ के साथ ट्री गार्ड भी लगाए गए थे। जिससे वृक्ष का रखरखाव भी सही से हो पाए यह भी ध्यान रखा गया है। इस अवसर पर  अमरूद, आम, जामुन, नीम, पीपल, अशोक, आंवला, गुलमोहर, करंज, बादाम, सप्तकर्णी के पौधे मुख्यतः लगाए गए हैं । इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि, जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम, मध्यप्रदेश माइनिंग कोरपोरेशन के पदाधिकारी गोपाल सिंह , पवारखेड़ा सरपंच अशोक कीर, मरोड़ा सरपंच कलाबाई, गुवाड़ी सरपंच संतोष ककोड़िया , विद्यालय के प्राचार्य ओर कंपनी के समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे। 

खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं जैव विविधता के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

रेत कंपनी ठेकेदार प्रतिनिधि  द्वारा यह बताया गया कि अभी तो यह शुरुआत है बारिश के मौसम के पहले तक नियमित रूप से अलग अलग जगहों पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाता रहेगा। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा जिले मे समय समय पर  विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर किए जाते रहे है।


No comments:

Post a Comment

सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड रेत कंपनी नर्मदापुरम द्वारा पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण गतिविधियां तथा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड रेत कंपनी नर्मदापुरम द्वारा  पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here