राज्य सरकार 7 हजार करोड़ का पैकेज दे : बापट - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 8 June 2021

राज्य सरकार 7 हजार करोड़ का पैकेज दे : बापट

पुणे: भाजपा सांसद गिरीश बापट ने उध्दव ठाकरे सरकार से मांग की है कि वह जल्द से जल्द 7हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा करे।यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बापट ने कहा कि देश में वैक्सीनेशन मुहिम को अब केंद्र सरकार ने अपने हाथ में ले लिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले सीएम ठाकरे ने कहा था कि राज्य सरकार 12 करोड़ वैक्सीन खरीदने के लिए तैयार है। अब वैक्सीन आपूर्ति की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने ले ली है इसलिए  जो बची हुई 7 हजार करोड़ की राशि है उसे राज्य सरकार गरीब जनता, किसान, रिक्शा-टैक्सी चालक, मजदूर, सलून चालक, लॉकडाउन के दौरान नौकरी गंवाने वाले सभी लोगों के बीच वितरित करे और इसके लिए एक पैकेज की तुरंत घोषणा करे। 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here