महाराष्ट्र में नांदेड़,परभणी में पेट्रोल सबसे महंगा….जानें क्या हैं रेट - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 16 June 2021

महाराष्ट्र में नांदेड़,परभणी में पेट्रोल सबसे महंगा….जानें क्या हैं रेट

मुंबई .  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने  बुधवार को पेट्रोल की दर प्रति लीटर 25 पैसे तो डीजल की दर 13 पैसे बढ़ा दी। इस वजह से मुंबई में  एक लीटर पेट्रोल 102.82 रुपए में मिल रहा है और डीजल 94.84 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की दर 96.41 रुपए प्रति लीटर से 96.66 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। दिल्ली में डीजल की दर 87.28 रुपए प्रति लीटर से 87.41 रुपए प्रति लीटर हो गई। 

यहां मुंबई, पुणे से  भी महंगा है पेट्रोल

 परभणी में पेट्रोल की दर 105.15 रुपए और डीजल की दर 95.63 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।नांदेड़ में भी एक लीटर पेट्रोल के लिए करीब 105 रुपए देने पड़ रहे हैं।जबकि  मुंबई , पुणे में एक लीटर पेट्रोल  102 रुपए  में मिल रहा है । नागपुर में पेट्रोल मुंबई की तरह ही 102 रुपए प्रति लीटर  में मिल रहा है।  बीड़, जालना, सिंधुदुर्ग, यवतमाल में भी पेट्रोल की दर 104 रुपए प्रति लीटर से अधिक है.अहमदनगर, अमरावती, औरंगाबाद, बुलढाणा, गढ़चिरोली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, लातूर, उस्मानाबाद, रत्नागिरी, सातारा, सोलापुर, वर्धा, वाशिम में एक लीटर पेट्रोल के लिए 103 रुपए से अधिक कीमत देनी पड़ रही है। मुंबई सहित अकोला, चंद्रपुर, धुले, नवी मुंबई, नासिक, पालघर, पुणे, रायगढ़, सांगली, ठाणे में पेट्रोल की दर 102 रुपए प्रतिलीटर से अधिक है।

राजस्थान में पेट्रोल 107 रुपए प्रति लीटर

 राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल की दर ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.70 रुपए देने पड़ रहे हैं। यहां डीजल ने भी 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। डीजल यहां 100.51 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। मध्य प्रदेश के अनुपम नगर में भी पेट्रोल 107.43 रुपए तो डीजल 98.43 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। रीवा में पेट्रोल 107.06 रुपए और डीजल 98.10 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। भोपाल में भी पेट्रोल 104.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.05 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here