विश्व वन्य-प्राणी क्विज-2022 के लिए प्रविष्टि 6 मार्च तक आमंत्रित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 6 March 2022

विश्व वन्य-प्राणी क्विज-2022 के लिए प्रविष्टि 6 मार्च तक आमंत्रित



श्योपुर, 04 मार्च 2022
वन विभाग में मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन सोसायटी द्वारा विश्व वन्य-प्राणी क्विज-2022 प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए दुनिया के सभी लोगों के साथ सभी वर्गों के लोग क्विज में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में पंजीयन निःशुल्क रखा गया है।
उप वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) श्री रजनीश सिंह ने बताया कि यह खुली किताब क्विज है, इसकी कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है। प्रतिभागी क्विज का उत्तर देने के लिए पुस्तक के साथ ऑनलाइन संसाधनों की मदद भी ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस क्विज का मकसद जन-सामान्य में वन्य जीवों के बारे में जागरूकता का विस्तार करना है। क्विज में एक प्रतिभागी को केवल एक प्रविष्टि की अनुमति होगी। प्रतियोगिता के लिए 6 मार्च 2022 की रात 11.59 बजे तक ही प्राप्त प्रविष्टियों को ही पुरस्कार के लिए पात्र मान्य किया जा सकेगा।
क्विज के लिए 20 विजेताओं का चयन कर सरप्राइज गिफ्ट दिया जाएगा। एमपीटीएफएस के फेसबुक पेज पर 11 मार्च को विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here