आबकारी ठेको की पॉलिसी की जानकारी देने संबंधी बैठक आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 10 March 2022

आबकारी ठेको की पॉलिसी की जानकारी देने संबंधी बैठक आयोजित



श्योपुर, 09 मार्च 2022
आबकारी ठेको की पॉलिसी के संबंध में जानकारी देने हेतु उपायुक्त आबकारी श्री नरेश चौबे की अध्यक्षता में जिला आबकारी कार्यालय श्योपुर में ठेकेदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह धाकड सहित स्टॉफ एवं आबकारी ठेकेदार उपस्थित थे।
उक्त बैठक में वर्ष 2022-23 की आबकारी पॉलिसी के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। साथ ही ई-टेण्डर की प्रक्रिया में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। वर्ष 2022-23 के लिए श्योपुर जिले की कुल 35 दुकानों का निष्पादन 13 मदिरा समूहों में किया जाना है। जिनका कुल आरक्षित मूल्य 74 करोड़ 89 लाख 09 हजार 926 रूपयें है। श्योपुर जिलें में ई-टेण्डर प्रक्रिया का प्रथम चरण 05 मार्च 2022 से प्रारंभ होकर 10 मार्च 2022 की दोपहर 01 बजे तक नियत है। 10 मार्च को दोपहर 02 बजे से ई-टेण्डर खोले जाने की प्रक्रिया कार्यालय कलेक्टर आबकारी जिला श्योपुर में की जायेगी।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here