सुशासन शिविर में पहुंचे कमिश्नर - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 10 March 2022

सुशासन शिविर में पहुंचे कमिश्नर



श्योपुर, 09 मार्च 2022
ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना द्वारा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार सिंह के साथ आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल स्थित सीडब्ल्यूसी छात्रावास कैम्पस में आयोजित सुशासन एवं जनसमस्या निवारण शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया जाये। उन्होने कहा कि आमजन की समस्याओं एवं उनकी मांगों का निराकरण का दायित्व ही हमारें लिए सर्वोपरी है। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मंगलवार को प्रत्येक पंचायत में जनसुनवाई आयोजित होना चाहिए। जिससे लोगों की समस्याओं का निदान स्थानीय स्तर पर ही किया जा सके। उन्होने निर्देशित किया कि शुक्रवार, शनिवार तथा सोमवार एवं मंगलवार हफ्ते के चार दिन पंचायत सचिव, पटवारी सहित सभी मैदानी अधिकारी, कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय पर रहेंगे। उन्होने कहा कि जनसुनवाई के दौरान बीट समाधान केन्द्रों पर लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें।
क्रमांक 75/2022 फोटो क्र. 15,16




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here