मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर ने किया व्यवस्थाओं का अवलोकन जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 10 March 2022

मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर ने किया व्यवस्थाओं का अवलोकन जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली





श्योपुर, 09 मार्च 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल में 12 मार्च को संभावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना द्वारा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार सिंह के साथ व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर डीएफओ कूनो श्री पीके वर्मा, सामान्य श्री सीएस चौहान, सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश शुक्ल, अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह, एसडीएम श्री लोकेन्द्र सरल, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज गरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।संभागायुक्त श्री सक्सैना द्वारा इस दौरान मॉडल स्कूल कराहल परिसर में सभा स्थल एवं हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा, पेयजल, पार्किग, मेडिकल व्यवस्था, फायर बिग्रेड आदि व्यवस्थाओ के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके अलावा उन्होने जनपद पंचायत कराहल के सभागार में अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सौपें गये दायित्वों पर चर्चा की।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here