बिना नंबर प्लेट चल रहे 11 वाहनों पर आरटीओ ने की चालानी कार्यवाही - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 3 March 2023

बिना नंबर प्लेट चल रहे 11 वाहनों पर आरटीओ ने की चालानी कार्यवाही


 बिना नंबर प्लेट चल रहे 11 वाहनों पर आरटीओ ने की चालानी कार्यवाही


 नर्मदापुरम/  कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार आरटीओ श्रीमती निशा चौहान द्वारा संभागीय उड़नदस्ते को आदेश देकर नर्मदापुरम जिले के समस्त मार्गो पर बिना नंबर प्लेट चल रहे  चार पहिया वाहनों पर चालानी कार्यवाही की । जिसमे बिना नंबर के 11 ट्रैक्टर पर कार्यवाही करते हुए ₹11,000 का चालान किया गया तथा कार्यवाही के दौरान 7 ऑटो बिना परमिट पाए गए जिन्हें जप्त कर कार्यालय में खड़ा करवाया गया।
आरटीओ श्रीमती निशा चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर के आदेशानुसार बिना नंबर प्लेट या नियम विरुद्ध लगाई गई नंबर प्लेट पर चालानी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। गौरतलब है कि आरटीओ श्रीमती निशा चौहान ने जब से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी का प्रभार संभाला है कार्यालय के कार्य के साथ साथ ऑफिस के बाहर भी उनकी सक्रियता दिख रही है और लगातार चार पहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। आरटीओ ने सभी चार पहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने अपने वाहनों के नंबर प्लेट सहित अन्य सभी कागजात कंप्लीट कर ले अन्यथा कार्रवाई की जाएगी ।
मनोज सोनी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here