भाजपा ने विकास यात्रा में सरकारी खर्चे का उपयोग किया---पचोरी
नर्मदापुरम। भाजपा के द्वारा जो विकास यात्रा के नाम पर सरकारी मिशनरी का उपयोग किया गया वह गलत है । मुझे अनेक स्थानों की जानकारी मिली है कि भाजपा के लोगों ने ही इस यात्रा का विरोध किया है । अनेक स्थानों पर विकास यात्रा का खुलकर विरोध हुआ है । आम नागरिक भी त्रस्त हैं। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने पत्रकारो से चर्चा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि यदि सरकारी विकास बताना था तो यात्रा के दौरान पार्टी के झंडे बेेनर नहीं होना था या फिर पार्टी का ही कार्यक्रम करना था। इस तरह सरकारी मिशनरी का उपयोग करना गलत था। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के साथ जो रवैया किया गया है वह निंदनीय है। इस प्रकार की संसदीय प्रक्रिया गलत है। मैं स्वयं संसदीय मंत्री रहा हूं लेकिन भाजपा सरकार कुछ भी कर रही है।
सेवादल राष्ट्र का सम्मान और कांग्रेस संगठन की रीढ़ है
सेवा दल राष्ट्र का सम्मान और कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। राष्ट्रप्रेम और सेवा की असली झलक सेवादल में देखने को मिलती है, सेवादल कांग्रेस संगठन की रीढ़ है। उक्त बात कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों की जिलास्तरीय बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने कही। उन्होंने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ता अब कमर कस ले, भाजपा के झूठ को बेनकाब करना और जनता की सच्ची सेवा का लक्ष्य साध लें। चुनाव लड़ना और जीतना अलग विषय है पर जनसेवा ही हमारी पहचान है । बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत बंदे मातरम से शुरू हुई । बैठक को जिलाध्यक्ष सेवादल जितेंद्र सोलंकी ने प्रस्तावना और स्वागत भाषण से शुरू किया । जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने पदाधिकारियों को सेक्टर मंडलम गठन और बूथ स्तर तक जाने की बात कही । उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन सेवादल के साथ मिलकर 2023 में जीत का लक्ष्य प्राप्त करेगा । बैठक में सेवादल नर्मदापुरम सम्भाग प्रभारी भोला कांति, जिला प्रभारी सुरजीत सिंह बिल्ले ने भी संबोधित किया । बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्रगोपाल मलैया, राधेश्याम पटेल, गजानन तिवारी, संगठन मंत्री मधुसूदन यादव, अनोखेलाल राजोरिया, कांग्रेस नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, शिवराज चंद्रोल, मोहन झलिया, रमेश बामने, मयूर जायसवाल उपस्थित रहे ।
Manoj Soni ki report


No comments:
Post a Comment