लायंस क्लब द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया 140 मरीजों को निशुल्क चश्मे एवं 58 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चिंहित किए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 18 March 2023

लायंस क्लब द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया 140 मरीजों को निशुल्क चश्मे एवं 58 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चिंहित किए




 लायंस क्लब द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया


140 मरीजों को निशुल्क चश्मे एवं 58 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चिंहित किए

नर्मदापुरम। लायंस क्लब एवं लायंस क्लब आयुष द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 469 मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया एवं 140 मरीजों को निशुल्क चश्मे एवं 58 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चिंहित किया गया।
 सेठा कैंसर हॉस्पिटल के संचालक एम.जे.ऐफ.लाॅ. डॉ. अतुल सेठा द्वारा बताया गया कि यह कैंप लायन्स क्लब के सहयोग से लगाया गया है। जिसमें उन्हीं के द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन करवाए जाएंगे। मुन्ना लाल जैन का विशेष सहयोग रहा। लाॅ. डॉ. अक्षय हर्ने ने बताया कि आंखों को लेकर विशेष सावधानियां रखनी चाहिए। आंख शरीर का बहुत नाजुक भाग आंख है तो जहान है। कैंप में मुख्य रूप से लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. जे.पी. मालवीय ,आयुष के अध्यक्ष अंबर सेठा, एमजेएफ. ला. डीएस. डांगी, एमजेएफ ला. के. एस. राजपूत, एमजेएफ. ला. शहीद खान, लाइन आदिल फ़ाज़ली, लायन दीपेश दुबे, लायन पंकज वैद्य, लायन पवन शुक्ला, लायन देवेंद्र वर्मा, लाॅ. कामेश, लाॅ. अमोल जैन, लाॅ. गिरधारी यादव, लाॅ. रामकुमार गुबरेले, लाॅ. शैलेंद्र नेमा उपस्थित रहे। क्लब द्वारा कैंप के समापन के द्वारा डॉ. अक्षय हर्णे एवं ऑप्टोमेट्रिस्ट आदित्य सेठा एवं सभी हॉस्पिटल स्टाफ का स्वागत किया गया। जिससे कि वह आगे भी इसी तरह निष्काम भाव से आयोजन में सम्मिलित होते रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here