भगवान परशुराम जयंती महोत्सव का हुआ शुभारंभ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 19 April 2023

भगवान परशुराम जयंती महोत्सव का हुआ शुभारंभ



 
भगवान परशुराम जयंती महोत्सव का हुआ शुभारंभ

 नर्मदा पुरम। स्थानीय तिलक भवन में सर्व ब्राह्मण महिला संगठन द्वारा दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का बुधवार को आगाज किया गया। जिसमें प्रथम दिवस बालक बालिकाओं द्वारा धर्म आधारित वेशभूषा एवं नृत्य नाटिका श्लोक पाठ और वाद्य यंत्र प्रस्तुति की गई बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें अंशिका दुबे में परशुराम की सेना है पर आराध्या तिवारी ने देवी स्तुति पर  दिव्या तिवारी ने देवी स्तुति पर अंतरा शुक्ला ने श्री राम के वनवास जाने से लेकर के वापस राजतिलक होने तक पूर्ण रामायण को उन्नति के रूप में प्रस्तुत किया आ जा रे नटखट पर अवनि शुक्ला ने देशभक्ति गीत पर तेजस्विनी मिश्रा ने और राजस्थानी गीत पर अश्विनी त्रिपाठी धन विकास शर्मा आराध्या सिया आध्या ने राम लक्ष्मण और शबरी के पात्रों को बेर खिलाने वाले अभिनय की प्रस्तुति की तेजस्विनी और आगया दुबे ने श्लोक प्रस्तुत किए साथ ही अभिराज दुबे ने जो नगर का सबसे छोटा भ्रम कलाकार है धर्म की प्रस्तुति की धर्म आधारित वेशभूषा में विहान शर्मा राम भक्त हनुमान के रूप में देवी जी के रूप में आर्य शुक्ला झांसी की रानी के रूप में अनुष्का शर्मा विधि दुबे ने हनुमान चालीसा की प्रस्तुति कृष्ण के रूप में अनेक शर्मा मारवाड़ी महिला के रूप में अष्टमी तिवारी राजस्थानी अंशिका दुबे राजपूताना वेशभूषा में रेवा दुबे पंजाबी वेशभूषा में हर्षिता बंगाली वेशभूषा में परी शर्मा एवं परशुराम जी के रूप में अंबर तिवारी ने भी अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी परी त्रिपाठी ने भी नृत्य प्रस्तुत किया इस तरह धर्म आधारित पात्रों की वेशभूषा में बच्चों ने अभिनय किया और वरिष्ठों ने सभी को आशीर्वाद दिया, उत्कृष्ट प्रस्तुति आकर बच्चों ने खूब तालियां बटोरी 
द्वितीय दिवस 20 अप्रैल को इन्हीं विषयों पर महिलाओं की प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे प्रतियोगिताओं के पुरस्कार 20 अप्रैल को सभी वरिष्ठ जन के कर कमलों से प्रदान किए जाएंगे परशुराम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश भी डाला गया सर्व ब्राह्मण संघ महिला संगठन की सभी बहनों ने बढ़-चढ़कर कार्यों में सहयोग किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
20 अप्रैल को, 18 वर्ष से अधिक  की बहनों के लिए
 धर्म राष्ट्र संबंधित नृत्य नाटिका प्रतियोगिता 
और प्रांतीय वेशभूषा प्रतियोगिता
 का आयोजन है साथ में अन्य तत्कालीन प्रतियोगिताएं भी की जाएंगी सभी प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण 20 अप्रैल को किया जाएगा दोनो दिन का समय 2:00 बजे दोपहर
 स्थान तिलक भवन सेठानी घाट 21 अप्रैल को सायंकाल 4:00 बजे से परशुराम जी की शोभायात्रा सेठानी घाट से निकाली जाएगी जिसमें पीले वस्त्रों में सभी बहने पारंपरिक पोशाक में आमंत्रित हैं आइए हम सब मिलकर परशुराम जयंती को महोत्सव के रूप में मनाए अपनी उपस्थिति रूपी अनुदान अवश्य दें।
ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here