एक नाबालिग सहित पांच मोटरसाइकिल चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार चोरों से 06 मोटर साइकिल बरामद की - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 19 May 2023

एक नाबालिग सहित पांच मोटरसाइकिल चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार चोरों से 06 मोटर साइकिल बरामद की




 एक नाबालिग सहित पांच मोटरसाइकिल चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  चोरों से 06 मोटर साइकिल बरामद की

    नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक डां गुरकरन सिंह. के मार्गदर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह तथा एसडीओपी पराग सैनी के निर्देशन मे कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 06 मोटर साइकिल बरामद करने मे बढ़ीं सफलता मिली है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिनों से कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार मोटर साइकिल चोरी होने की सूचना मिल रही थी, पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरों की तलाश पतासाजी के लिए कोतवाली पुलिस तत्परतापूर्वक कार्य कर रही थी।  इसी तारतम्य मैं कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक नाबालिग सहित सलमान पिता शेख जहीर उम्र 19 वर्ष निवासी मालाखेड़ी, मुकेश पिता विष्णु अहिरवार उम्र 22 साल निवासी मालाखेड़ी, सोनू पिता गुलाबदास केवट उम्र 26 साल निवासी बीटीआई रोड नर्मदापुरम से चोरी गई 06  मोटरसाइकिल बरामद कर सभी आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। 
जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मोटर साइकिल चोरों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विक्रम रजक.के साथ उप निरीक्षक प्रवीण यादव, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक गोपाल पाल, प्रधान आरक्षक, सौरभ जाटव, आरक्षक कपिल, सैनिक राजू विनोदिया की मुख्य भूमिका रही है।
संभागीय ब्यूरो चीफ मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here