रसूलिया स्थित ओवर ब्रिज के पास चलते ट्रक में लगी जोरदार आग
आग लगने से रसूलिया क्षेत्र में मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस प्रशासन को दी सूचना
नर्मदापुरम। मनोज सोनी। शहर के उप नगरीय क्षेत्र रसूलिया ओवर ब्रिज चंदननगर के समीप शुक्रवार शाम सात बजे के करीब चलते ट्रक में अचानक विस्फोट होने के बाद लगी आग से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी वार्ड पार्षद बंटी परिहार ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की और काफी देर बाद आग पर काबू पाया और आग बुझा दी साथ ही पुलिस प्रशासन को इस बात की सूचना दी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदननगर के पास ओवरब्रिज के समीप सड़क पर ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 3213 मे अचानक जोरदार आग लगने के पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर चलते समय ट्रक में विस्फोट होने के बाद जोरदार आग लग गई जिससे लोग दहशत में आ गए। इस की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी। ट्रक में लगी आग को बुझाने में पार्षद बंटी परिहार एवं उनके साथियों ने अहम भूमिका निभाई। मौके पर उपस्थित लोगों ने बंटी परिहार और साथियों की जमकर सराहना की।
संभागीय ब्यूरो चीफ रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment