अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई निरंतर जारी 4 ट्रक एवं एक जेसीबी जप्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 19 May 2023

अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई निरंतर जारी 4 ट्रक एवं एक जेसीबी जप्त






 अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई निरंतर जारी

4 ट्रक एवं एक जेसीबी जप्त

नर्मदापुरम। मनोज सोनी। जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन / भण्डारण के विरूद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई  कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश अनुसार  की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विगत रात्रि में पवारखेडा खुर्द, तहसील माखननगर से 04 ट्रक एवं 01 जे.सी.बी.मशीन को रेत का अवैध उत्खनन / परिवहन करते हुए जप्त कर पुलिस थाना माखननगर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया।
 वहीं पिछले दिनों 18 मई को ग्राम धानाबड़ तहसील नर्मदापुरम से 01 ट्रेक्टर ट्राली को रेत खनिज के अवैध उत्खनन / परिवहन करते हुए जप्त कर देहात थाना पुलिस की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा शिवपुर थाना क्षेत्र से 01 ट्रेक्टर ट्राली ग्राम बाबरी, सिवनीमालवा से रेत खनिज का अवैध परिवहन करने पर जप्त किया है। उक्त जप्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज ( अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में तहसीलदार माखननगर, खनिज निरीक्षक, थाना प्रभारी माखननगर एवं संयुक्त अमला उपस्थित रहा। जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रेत के अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण को लेकर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
एके एन न्यूज़ संभागीय ब्यूरो चीफ

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here