याेग व धरना करने से होता है शरीर स्वस्थ एवं आध्यात्मिक वृद्धि --राजेश सिसोदिया
विश्व योग दिवस 21 जून को मध्यप्रदेश में एक करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
नर्मदापुरम। मनोज सोनी। मप्र जन अभियान परिषद नर्मदापुरम मिसरोद सेक्टर क्रमांक दो की नवांकुर चयनित संस्था वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था की अंतर्गत ग्राम प्रस्फुटन समितियों में ध्यान एवं योग एवं ध्यान तीन दिवसीय शिविरों पांच ग्रामों में आयोजन किया गया है, भाग्यनगर हार्टफुलनेस संस्था के निर्देश पर हार्टफुलनेस एकात्म अभियान के अंतर्गत गांव गांव में योग व ध्यान के सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम के प्रथम सत्र दिनांक सोलह मई से अठारह मई तक ग्राम प्रस्फुटन समिति नानपा ,कजलास, खरखेड़ी, रोजडा एवं टिगरिया में को में योग व ध्यान तीन सत्रों का आयोजन हुआ।
वीणा पाणि संस्था अध्यक्ष आनंद नामदेव ने बताया आयोजित ध्यान योग शिविर में मुख्य प्रशिक्षक हार्टफुलनेस संस्था हैदराबाद की प्रशिक्षक चन्नई से आई श्रीमती अमरावती, सहयोगी साधक श्रीमती एकता सचदेवा, अमित गोपालानी, मोनू चौहान ने एकात्म अभियान सेक्टर 2 के सहप्रभारी राजेश गौर ने विभिन्न योग व ध्यान की गतिविधियों से अभियान के उद्देश्यों के प्रति ग्रामीण महिला पुरुषों व युवाओं को जागरूक किया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय को योग व ध्यान के विषय में संबोधित करते जिला समन्वयक राजेश सिसौदिया ने बताया गया कि हार्टफुलनेस, हमारी जीवनशैली को आधुनिक संसार में रहते हुए और इसकी सभी जिम्मेदारियां और कर्तव्यों को निभाते हुए स्थायी रूप से संतुलन की ओर ले जाता। राजेश सिसोदिया ने इस कार्यक्रम के तहत विश्व योग दिवस 21 जून को मध्यप्रदेश में एक करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मिसरोद सेक्टर प्रभारी आनंद नामदेव ने एकात्म अभियान के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि योग व ध्यान के माध्यम से आप अपने जीवन को एक बेहतर दिशा एवं तनाव से मुक्ति एवं आध्यात्मिक वृद्धि होती है एवं शारीरिक व मानसिक रूप से एक सशक्त व महान व्यक्तित्व का निर्माण कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या में योग व ध्यान को सम्मिलित करने की अपील की गई, द्वितीय सत्र दिनांक उन्नीस मई से इक्कीस मई को मिसरोद सेक्टर में प्रारंभ होगा। इन तीन दिवसीय योग एवं ध्यान, योग शिवर में विशेष सहयोग में नानपा सरपंच, श्री ओम प्रकाश गौर, कजलास से उप सरपंच श्रवण निमोदा, ग्राम खरखेड़ी से लखन गौर, ग्राम रोजडा के सरपंच हरिओम गौर, टीकाराम गौर, अभिलाषा जी, ग्राम टिगरिया के दिलीप राठौर, गणेश गौर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवं बड़ी संख्या में माता बहनें के साथ युवा जन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment