बुधनी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नर्मदा घाट की सफाई कर किया वृक्षारोपण महाविद्यालय के प्राचार्य रवि कुमार ने बताया कि महाविद्यालय निकट भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को संपन्न कराने हेतु तत्पर है। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 18 May 2023

बुधनी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नर्मदा घाट की सफाई कर किया वृक्षारोपण महाविद्यालय के प्राचार्य रवि कुमार ने बताया कि महाविद्यालय निकट भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को संपन्न कराने हेतु तत्पर है।




बुधनी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नर्मदा घाट की सफाई कर किया वृक्षारोपण

महाविद्यालय के प्राचार्य रवि कुमार ने बताया कि महाविद्यालय निकट भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को संपन्न कराने हेतु तत्पर है। 

नर्मदापुरम -बुधनी। शासकीय महाविद्यालय बुधनी के छात्र-छात्राओं व शिक्षक कर्मचारियों द्वारा आइ.क्यू.ए.सी. के अंतर्गत बुधनी घाट पर स्वच्छ नर्मदा: एक पहल अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, मां नर्मदा के किनारों की साफ सफाई और वृक्षारोपण का कार्य संपन्न किया गया। आईक्यूएसी प्रभारी तरुण रावत ने बताया कि इस अभियान को महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निरंतर जारी रखा जाएगा, सफाई के साथ साथ नर्मदा नदी के जल की गुणवत्ता को बनाए रखने हेतु प्रयास किए जायेंगे। 

नर्मदा तट की सफाई का कार्य प्रातः 7.30 बजे बुधनी घाट से शुरू किया गया, छात्र छात्राओं द्वारा स्थानीय लोगो को नदी में साबुन, केमिकल या अन्य पूजा की अनुचित सामग्री को प्रयोग में ना लाने हेतु जागरूक किया गया। नदी में जमा कूड़े-कचरे को निकालकर नर्मदा नदी के किनारों की सफाई  की। इसके साथ ही अंत में वृक्षारोपण का कार्य भी संपन्न किया गया।

 महाविद्यालय के प्राचार्य रवि कुमार ने बताया कि महाविद्यालय निकट भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को संपन्न कराने हेतु तत्पर है। सम्पूर्ण अभियान के क्रियान्वन में समस्त छात्र छात्राओं ने भागीदारी की। अभियान के दौरान महाविद्यालय शिक्षक डॉ संतोष कापसे, डॉ प्रीतराज पटेल, डॉ नीलोफर,
 सुश्री स्वाति, भारत बैगा, भूपेंद्र मालवीय व स्थानीय नागरिकों में धीरेन्द्र तिवारी, प्रमोद पाठक व अन्य लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
संभागीय ब्यूरो चीफ मनोज सोनी*
 

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here