राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत प्रमाण पत्र परीक्षा आयोजित-
प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन
नर्मदा पुरम । शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय नर्मदापुरम में प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ हर्षा चचाने एवं डॉ. रीना मालवीय के निर्देशन में सेविकाओं के लिए भी प्रमाण पत्र परीक्षा आयोजित की गई।
इस परीक्षा में स्वयं सेविकाओं को सम्मिलित किया गया जिन्होंने कम से कम 240 घंटे पूर्ण कर लिए थे। लिखित एवं मौखिक परीक्षा 25 अंक एवं साक्षात्कार 5 अंक के आधार पर आयोजित की गई। परीक्षा में बाहरी परीक्षक के रूप में एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी कैलाश डोंगरे ने छात्राओं को बी प्रमाण पत्र की उपयोगिता एवं सी प्रमाण पत्र की प्रक्रिया से अवगत कराया, उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रीय एवं जिला स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। परीक्षा में योग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय आवासीय शिविर मैं सक्रिय कार्य करने वाली स्वयं सेविकाओं ने साक्षात्कार दिया।


No comments:
Post a Comment