स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में हुआ चयन
कक्षा आठवीं के छात्र अभिषेक लालवानी का चयन 8वीं सब जूनियर नेशनल थ्रो बॉल चैंपियनशिप में हुआ चयन
नर्मदापुरम। दिल्ली में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार खिलाडी अंशुमान चटर्जी,आयुष्मान चटर्जी लक्ष्य रघुवंशी व आर्यन ग्रोवर का सिलेक्शन हुआ। टीम कोच रवि साहू ने बताया कि यह प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगी। इस प्रतियोगिता में लगभग 11 देशों की टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लगभग 2500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इसके साथ ही स्कूल के कक्षा आठवीं के छात्र अभिषेक लालवानी का चयन 8वीं सब जूनियर नेशनल थ्रो बॉल चैंपियनशिप में हुआ है। यह प्रतियोगिता पांडिचेरी में 4 से 6 अगस्त के बीच संपन्न होगी। सभी को स्कूल डायरेक्टर डॉ.आशीष चटर्जी, प्राचार्या श्रीमती मोना चटर्जी एवं समस्त स्कूल परिवार ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं प्रतिभागिता करने जा रहे खिलाड़ियों को जीत कर आने की प्रेरणा प्रदान की।
मनोज सोनी editor-in-chief


No comments:
Post a Comment