विद्यालय की टीम को मैं बधाई देता हूं, उनकी मेहनत ने स्कूल को इस मुकाम पर पहुंचाया है, इसका प्रमाण स्वयं विद्यार्थी है--डा शर्मा
सीएम राइज स्कूल में प्रतिभा सम्मान एवं साइकिल वितरण समारोह संपन्न
नर्मदापुरम। शा कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएम राइज पवारखेड़ा में शुक्रवार को विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, भगवती चौरे, सरपंच श्रीमती सीमा मालविया के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय में प्रतिभा सम्मान, निशुल्क साइकिल वितरण, विद्यार्थी छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस मोके पर प्राचार्य संदीप नीखर ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की नवाचार, शैक्षणिक गतिविधियां, शिक्षा के विभिन्न आयामों सहित अंतरंग पहलुओं का विद्यालय से लेकर राज्य स्तर तक की गतिविधियों और सरकारी स्कूल के भवन से निकलकर, सीएम राइज, विद्यालय बनने तक की बानगी प्रस्तुत की। वहीं उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए शासन से मिलने वाली हर सुविधाओं का विस्तार से वर्णन किया। विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए सतत अभ्यास के लिए विद्यालय परिवार की ओर से गतिविधियों का हर विधाओं का परिचय कराया।
विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने नवगठित परिषद को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा 12वीं क्लास में प्रदेश स्तर पर टॉपर रहे अनुज ठाकुर सहित अन्य विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक
डॉ सीताशरण शर्मा ने विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति एवं विकास के आयाम पर सफलता के पथ पर होनहार प्रतिभाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि निकट भविष्य में विद्यालय की नवनिर्मित बिल्डिंग बनने जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं। उनकी मेहनत, लगन और निष्ठा ने विद्यालय को इस मुकाम पर पहुंचाया है। इसका प्रमाण स्वयं विद्यार्थी है और उनका परिणाम खुद सफलता के इबारत लिख रही है। सेवानिवृत्त व्याख्याता अशोक चौधरी ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को पांच पांच हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कक्षा दसवीं के अध्यनरत विद्यार्थियों को कक्षा नवमी क्लास की पात्र विद्यार्थियों को साइकिल वितरण की गई। संचालन खेल शिक्षक राजेंद्र नामदेव ने और आभार संतोष साहू ने व्यक्त किया।
मनोज सोनी editor-in-chief


No comments:
Post a Comment