राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में आर्या थापक का हुआ चयन समर कैंप के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आर्या ने स्वर्ण पदक अर्जित किया था - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 29 July 2023

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में आर्या थापक का हुआ चयन समर कैंप के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आर्या ने स्वर्ण पदक अर्जित किया था


 राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में आर्या थापक का हुआ चयन

 समर कैंप के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आर्या ने स्वर्ण पदक अर्जित किया था


नर्मदा पुरम। अशोकनगर में आयोजित होने जा रही सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता में नर्मदा पुरम की होनहार बेटी आर्य थापक का चयन वजन समूह  35 किलोग्राम में हुआ। गौरतलब है कि आर्य थापक कोच वैशाली तिवारी से कुराश खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है.।

 आर्या की खेल की शुरुआत समर कैंप से हुई थी। समर कैंप के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आर्या ने स्वर्ण पदक अर्जित किया था l पढ़ाई में श्रेष्ठ और अब्बल होने के साथ-साथ आर्या ने कुराश खेल को चुना आर्या का कहना है कि मुझे कुरास खेल बहुत ज्यादा पसंद है और मैं कुराश में आगे कुछ अच्छा करना चाहती हूं।

  आर्या की इस उपलब्धि पर भारतीय कुराश महासंघ तकनीकी सचिव राहुल व्यास कोच वैशाली तिवारी एवं पिता दीपक थापक एवं माता नेहा थापक ने बिटिया को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी l

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here