आबकारी द्वारा नागद्वारी मेला के तहत अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही जारी 42 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 1015 किलोग्राम महुआ लहान जप्त की। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 7 August 2023

आबकारी द्वारा नागद्वारी मेला के तहत अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही जारी 42 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 1015 किलोग्राम महुआ लहान जप्त की।




 आबकारी द्वारा नागद्वारी मेला के तहत अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही जारी

 42 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 1015 किलोग्राम महुआ लहान जप्त की।

नर्मदा पुरम। नागद्वारी मेला के दृष्टिगत क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के बिक्री, निर्माण, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा सोमवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पचमढ़ी के सीमावर्ती ग्रामों मेहंदीखेड़ा, मटकुली, टेकापार, छिरराई, झिरिया, डोकरीखेड़ा, पगारा, सिंगानामा आदि क्षेत्रों में दबिश दी गई। इन्ही क्षेत्रों में मदिरा का बड़े पैमाने पर निर्माण आगामी मेला अवधि हेतु किए जाने की सूचनाएं प्राप्त होने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 इस कार्रवाई में 42 लीटर हाथभट्टी शराब और 1015 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर 03 प्रकरण आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कायम किए गए। आगामी दिवसों में भी इसी प्रकार कार्रवाई की जाएगी। जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत 1,10,000/- आंकी गई। 

कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी नीलेश पवार,आरक्षक कैलाश अखंडे, सियाराम पटेल का योगदान रहा अवैध मदिरा के खिलाफ मुखबिरों से सूचना प्राप्त कर आगामी दिवसों में भी आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी।

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here