नर्मदापुरम विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 10 अगस्त को कृषि उपज मंडी में होगा आयोजित आयोजन को लेकर हुई बैठक में विभिन्न समितियों का हुआ गठन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 7 August 2023

नर्मदापुरम विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 10 अगस्त को कृषि उपज मंडी में होगा आयोजित आयोजन को लेकर हुई बैठक में विभिन्न समितियों का हुआ गठन





 नर्मदापुरम विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 10 अगस्त को कृषि उपज मंडी में होगा आयोजित     
                                        
आयोजन को लेकर हुई बैठक में विभिन्न समितियों का हुआ गठन                                       

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम इटारसी विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 10 अगस्त को सुबह 11 बजे से कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित होगा। विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि इस सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी है। 

विभिन्न समितियों का गठन किया है। विधानसभा सम्मेलन का समन्वयक जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी को बनाया गया है तो वहीं  संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी , विवेक गौर समन्वयक होंगे। इटारसी नगर से नपाध्यक्ष पंकज चौरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, राहुल चौरे समन्वयक होंगे।

 ग्रामीण मंडल से भगवती चौरे, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, कन्हैया लालू समन्वयक होंगे। मंच व्यवस्था में प्रशांत तिवारी, साज सज्जा शिवम शर्मा, सुंदरम अग्रवाल करेंगे। स्वागत समिति मे अनुराग तिवारी, मनीष परदेशी, अनिल मिश्रा रहेंगे। पंजीयन समिति में डॉ विमल गोस्वामी, गीता चौकसे, चंचल राजपूत प्रशांत श्रीवास, विजय बंगाले, राधा मैना, लक्ष्मी नारायण चौधरी हरीश केवट रहेंगे। स्वल्पाहार व भोजन व्यवस्था में महेंद्र यादव, राजकुमार चौकसे, मनोहर बड़ानी, अमीन राइन, महेश सेन, राजेश पटेरिया रहेंगे। 

स्वच्छता व्यवस्था में नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा रहेंगे। मीडिया व्यवस्था जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला देखेंगे। सोशल मीडिया गजेंद्र चौहान, राहुल पटवा, राहुल ठाकुर देखेंगे। परिवहन व्यवस्था में महेश बावरिया एवं पीयूष गुप्ता रहेंगे। पार्टी के झंडे के ध्वजारोहण के लिए पूनम मेषकर एवं प्रशांत पालीवाल रहेंगे। 

परिसर में रंगोली व्यवस्था में महिला मोर्चा रंगोली बनाएंगी। इस बैठक में संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय,भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक पीयूष शर्मा , विधानसभा के विस्तारक बृजमोहन वासुदेव, राजेश तिवारी, लोकेश तिवारी, विवेक गौर सागर शिवहरे, रोहित गौर,अजय श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here