मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में लापरवाही करने वाले बीएलओ पर करें सख्त कार्यवाही : कलेक्टर श्री सिंह बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पुल पुलियों एवं सड़कों की शीघ्र मरम्मत की जाए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 7 August 2023

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में लापरवाही करने वाले बीएलओ पर करें सख्त कार्यवाही : कलेक्टर श्री सिंह बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पुल पुलियों एवं सड़कों की शीघ्र मरम्मत की जाए




 मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में लापरवाही करने वाले बीएलओ पर करें सख्त कार्यवाही : कलेक्टर श्री सिंह

बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पुल पुलियों एवं सड़कों की शीघ्र मरम्मत की जाए

नर्मदापुरम। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। मूंग उपार्जन की समीक्षा कर उन्होंने उपार्जन संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्थित ढंग से खरीदी संपन्न कराएं।

 उन्होंने खाद का भी सुचारू रूप से किसानों को वितरण कराने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। बाढ़ आपदा प्रबंधन की समीक्षा कर कलेक्टर श्री सिंह ने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए की बरगी बारना एवं तवा बांध से पानी छोड़ने के दौरान जिले के सांडिया सेठानी घाट सहित अन्य नर्मदा तट के घाटों पर बढ़ने वाले जलस्तर की बारीकी से मॉनिटरिंग की जाए। ताकि बेहतर ढंग से बाढ़ आपदा प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्षा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पुल पुलियों और सड़क की मरम्मत की कार्यवाही की जाए।   

   बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की विधानसभा वार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लापरवाही करने वाले बीएलओ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएं। उन्होंने मतदान केंद्रवार जेंडर रेशो और 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की सूची जिनका औसत जिले के औसत से कम हैं उनकी जानकारी भी ली और विशेष कार्यवाही कर ऐसे मतदान केंद्रों पर छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़े जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम्स में भी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर अगले दो दिन में सभी सेक्टर ऑफिसर अपने क्षेत्र के सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर ले।

 बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में नवीन पात्रताधारी महिलाओं के पंजीयन कार्य की जनपद एवं निकायवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी निकायों में पंजीयन कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को लाड़ली बहना योजना की तीसरी किश्त महिलाओं के खाते में अंतरित की जाएगी। सभी ग्रामों और वार्डों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड वितरण की जनपद एवं निकायवार समीक्षा कर हितग्राहियों को कार्ड वितरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को स्वामित्व योजना के तहत ग्राउंड ट्रूथिंग में भी गति लाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने मछुआ समृद्धि योजना की समीक्षा कर सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि निकायों में फिश पार्लर स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने सीएमहेल्प लाइन और समयसीमा के प्रकरणों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 50 दिवस से अधिक की शिकायतों का भी प्राथमिकता से निराकरण किया जाएं। भुगतान संबंधी प्रकरणों के निराकरण में विशेष ध्यान दें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत एसएस रावत, अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें। 

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण   जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित  नर्मदापुरम।  जिला अधिवक्ता संघ सभागार में दोपहर को ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here