जनसुनवाई में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
जनसुनवाई में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
आमजनों द्वारा दिए गए आवेदनों का त्वरित निराकरण किया।
नर्मदापुरम। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आमजनों द्वारा दिए गए आवेदनों का त्वरित निराकरण किया। जनसुनवाई में कुल 121 आवेदन आएं। जनसुनवाई में ग्राम शिवपुर निवासी लीलाबाई यादव ने बताया कि उन्हें पीएम सम्मान निधि योजना की राशि नहीं मिल पा रही है।
जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार सिवनीमालवा को आवेदन की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। तहसीलदार सिवनीमालवा ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि आवेदक लीलाबाई का नाम योजना में दर्ज है। उन्हें योजना के तहत विगत 9 किश्त की राशि भी प्राप्त हो चुकी है। लेकिन आधार सीडिंग ना होने के कारण योजना की राशि मिलना बंद हो गई है। जिस पर लीलाबाई की आधार सीडिंग की कार्यवाही की जा रही हैं जिससे आवेदक को पहले की तरह राशि खाते में प्राप्त हो पाएगी। जनसुनवाई में तहसील सिवनीमालवा की कृषक हरिशंकर लोवंशी ने वर्ष 2021 22 की फसल बीमा की राशि नहीं मिलने के संबंध में आवेदन दिया।
इसी प्रकार सिवनीमालवा के ही कृषक सरजोर सिंह सुंदरलाल तिवारी एवं राजेश यदुवंशी ने भी फसल बीमा की राशि प्राप्त नहीं होने की समस्या बताई। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने उप संचालक कृषि को आवेदन की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उप संचालक कृषि ने रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि आवेदक कृषक सुंदरलाल तिवारी फसल बीमा की राशि के लिए अपात्र हैं। शेष हरिशंकर लोवंशी, सरजोर सिंह एवं राजेश यदुवंशी को फसल बीमा कंपनी द्वारा राशि प्रदान करने की कार्यवाही की जा रही है। जनसुनवाई में नर्मदापुरम के चौरे गली निवासी श्रीमती बिसनीया बाई की आंधी तूफान एवं अतिवृष्टि के कारण विवेकानंद घाट पर पेड़ गिर जाने से हुई मृत्यु के प्रकरण में मृतक श्रीमती बिशनिया बाई के परिजनों को रेड क्रॉस के तहत नकद 5 हजार की राशि प्रदान की गई। पूर्व में मृतक के परिजनों को रेडक्रॉस के तहत 5000 की राशि का चेक प्रदान किया गया था। जनसुनवाई में यह तथ्य सामने आया कि महिला का खाता सक्रिय ना होने कारण राशि अंतरित नहीं हो पा रही है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने रेड क्रॉस के तहत नकद आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत,अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
नर्मदापुरम। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आमजनों द्वारा दिए गए आवेदनों का त्वरित निराकरण किया। जनसुनवाई में कुल 121 आवेदन आएं। जनसुनवाई में ग्राम शिवपुर निवासी लीलाबाई यादव ने बताया कि उन्हें पीएम सम्मान निधि योजना की राशि नहीं मिल पा रही है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार सिवनीमालवा को आवेदन की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। तहसीलदार सिवनीमालवा ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि आवेदक लीलाबाई का नाम योजना में दर्ज है।
योजना के तहत विगत 9 किश्त की राशि भी प्राप्त हो चुकी है। लेकिन आधार सीडिंग ना होने के कारण योजना की राशि मिलना बंद हो गई है। जिस पर लीलाबाई की आधार सीडिंग की कार्यवाही की जा रही हैं जिससे आवेदक को पहले की तरह राशि खाते में प्राप्त हो पाएगी। जनसुनवाई में तहसील सिवनीमालवा की कृषक हरिशंकर लोवंशी ने वर्ष 2021 22 की फसल बीमा की राशि नहीं मिलने के संबंध में आवेदन दिया। इसी प्रकार सिवनीमालवा के ही कृषक सरजोर सिंह सुंदरलाल तिवारी एवं राजेश यदुवंशी ने भी फसल बीमा की राशि प्राप्त नहीं होने की समस्या बताई।
जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने उप संचालक कृषि को आवेदन की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उप संचालक कृषि ने रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि आवेदक कृषक सुंदरलाल तिवारी फसल बीमा की राशि के लिए अपात्र हैं। शेष हरिशंकर लोवंशी, सरजोर सिंह एवं राजेश यदुवंशी को फसल बीमा कंपनी द्वारा राशि प्रदान करने की कार्यवाही की जा रही है। जनसुनवाई में नर्मदापुरम के चौरे गली निवासी श्रीमती बिसनीया बाई की आंधी तूफान एवं अतिवृष्टि के कारण विवेकानंद घाट पर पेड़ गिर जाने से हुई मृत्यु के प्रकरण में मृतक श्रीमती बिशनिया बाई के परिजनों को रेड क्रॉस के तहत नकद 5 हजार की राशि प्रदान की गई। पूर्व में मृतक के परिजनों को रेडक्रॉस के तहत 5000 की राशि का चेक प्रदान किया गया था।
जनसुनवाई में यह तथ्य सामने आया कि महिला का खाता सक्रिय ना होने कारण राशि अंतरित नहीं हो पा रही है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने रेड क्रॉस के तहत नकद आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत,अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
मनोज सोनी editor-in-chief
.jpeg)
No comments:
Post a Comment