राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए सर्व हिंदू समाज ने यात्रा निकालकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
सेठानी घाट से शुरू होकर यात्रा सतरास्ता पहुंची, हजारों लोग हुए शामिल
यात्रा में शामिल लोगों ने जय जय श्री राम एवं भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए
यात्रा का जगह-जगह पर लोगों ने किया भव्य स्वागत
नर्मदा पुरम। सर्व हिन्दु समाज द्वारा हरियाणा (मेवात ) एवं देश में हो रहे हिन्दु समाज विरोधी उपद्रव एवं अत्याचारों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती संपदा गुजर को सौंपा।
इस अवसर पर सर्व हिन्दु समाज द्वारा सेठानी घाट से भव्य यात्रा निकाली गई जो कि शहर के सराफा चौक, हलवाई चौक, इंदिरा चौक, इतवारा बाजार होते हुए सतरास्ता पहुंची। सर्व हिंदू समाज द्वारा निकाली गई यात्रा में साधु-संत, महात्माओं, माताओं, बहनों सहित सभी हिंदू संगठनों, समितियों और हिंदू समाजों के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और जय जय श्रीराम के गगनभेदी नारे यात्रा में शामिल हुए लोगों के द्वारा लगाए गए। इस के साथ साथ सेठानी घाट और सतरास्ते पर रामायण का पाठ भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि सर्व हिंदू समाज द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार विगत दिनों देश के विभिन्न भागों में कई प्रकार की उपद्रवी घटनायें कत्लेआम एवं आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जिनमें मेवात, मणिपुर, उज्जैन एवं पं. बंगाल की विधर्मियों द्वारा की गई उपद्रवी घटनाएँ शामिल हैं। आये दिन हिन्दु बच्चियों के साथ लव जेहाद एवं धर्म परिवर्तन की घटना घटित हो रही है। जिसमे हिन्दुओं ने सदेव अपनी संस्कृति का परिचय देते हुए समाज में शांति का परिचय दिया है।
उपखण्ड क हरियाणा के मेवात में घटित इस घटना ने हिन्दू समाज को झंझोड़ कर रख दिया है। महामहिम से अपील है की इस प्रकार का कृत्य करने वालों को फांसी की सजा सुनाई जाये। ताकि दुबारा इस प्रकार का कृत्य करने का कोई साहस न कर सके। साथ ही अन्य गतिविधि करने वालो के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए ताकि ऐसा कृत्य करने वालो के मन में भय व्याप्त हो एवं समाज में शांति का वातावरण बना रहे।
इस अवसर पर सर्व हिन्दु समाज के लोगों द्वारा सेठानी घाट पर मंगलवार दोपहर को एकत्रित होकर शहर के प्रमुख मार्गो से यात्रा निकाली जो कि सतरास्ता पहुंची और ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की।
मनोज सोनी editor-in-chief


No comments:
Post a Comment