जिले में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना अंतर्गत
मुझे मेरे संकल्प याद है" के तहत सुरक्षित पर्यटन के लिए विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजननर्मदापुरम। जिले में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना अंतर्गत, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एवं इंडियन ग्रामीण सर्विसेज के द्वारा पचमढ़ी पर्यटन स्थल पर रक्षाबंधन संकल्प सुरक्षित पर्यटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं, दुकानदारों द्वारा शपथ दिलाई गई। पर्यटन क्षेत्र पचमढ़ी में आने वाले खासकर महिला पर्यटको अपने आप को सुरक्षित महसूस करें।
उसके लिए सभी के द्वारा संकल्प दिलाया गया। साथ ही सभी पर्यटन स्थल वासियों से आग्रह किया गया कि पर्यटन स्थल पर महिलाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल का निर्माण करें। जिससे पर्यटन बढ़ेगा तो महिलाओं और बच्चियों को रोजगार भी मिलेगा, जिससे महिलाएं भी अपने परिवार का आर्थिक सहयोग कर सकेंगी। देश-विदेश से आने वाला पर्यटक पचमढ़ी पर्यटन स्थल की अच्छी छवि लेकर के यहां से जाए और अपने परिवार और रिश्तेदारों को यहां आने के प्रेरित करें। इस कार्यक्रम के तहत पचमढ़ी के पर्यटन सखियों के द्वारा पर्यटक जिप्सी ड्राइवर एवं गाइड के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षित पर्यटन का संकल्प दिलाया गया l
इंडियन ग्रामीण सर्विसेज के पचमढ़ी संकुल प्रमुख अर्चना दास ने बताया 30 अगस्त से 7 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के द्वारा यह अभियान पर्यटन स्थल पर चलाया गया है l महिला पर्यटक एवं पर्यटन विषय वस्तु पर लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता, पर्यटन सखी फिल्म निर्माण प्रतियोगिता, पर्यटन सखी रेडियो धारावाहिक, रक्षा सूत्र बंधन आयोजन, पर्यटक रक्षा संकल्प व कजरिया/ भुजरिया उत्सव व सावन के झूले जैसी गतिविधियां की गई है l
पर्यटकों में सुरक्षा संकल्प सुरक्षित पर्यटन अभियान की गतिविधि के तहत रेडियो धारावाहिक पर्यटन सखी का प्रसारण किया गया। 30 अगस्त से 7 सितंबर तक प्रतिदिन प्रात 10:05 बजे एवं शाम 6:30 बजे आकाशवाणी से इसका प्रसारण किया गया। वहीं लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता के लिए लघु फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन दिया गया। इस कार्यक्रम में इंडियन ग्रामीण सर्विसेज के पचमढ़ी संकुल प्रमुख अर्चना दास, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर, इंडियन ग्रामीण सर्विसेज के संतोष ठाकुर एवं पचमढ़ी से कहकसा मंतशा तारा अंजू आदि शामिल हुए।
मनोज सोनी editor-in-chief


No comments:
Post a Comment