स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 42 सी पुण्यतिथि पर शासकीय जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आज ट्रामा सेंटर परिसर में जिला रेड क्रॉस समिति लायंस क्लब एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन आज होगा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 8 September 2023

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 42 सी पुण्यतिथि पर शासकीय जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आज ट्रामा सेंटर परिसर में जिला रेड क्रॉस समिति लायंस क्लब एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन आज होगा




स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 42 सी पुण्यतिथि पर शासकीय जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आज

 ट्रामा सेंटर परिसर में जिला रेड क्रॉस समिति लायंस क्लब एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन आज होगा


नर्मदापुरम - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंजाब केसरी समूह के संस्थापक अमर सहित लाला जगत नारायण की 42 भी पुण्यतिथि के अवसर पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजक पंजाब केसरी जिला ब्यूरो गजेंद्र राजपूत ने बताया कि आज शनिवार को प्रातः 10 बजे से जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर परिसर में जिला रेड क्रॉस समिति लायंस क्लब एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से रक्तदान शिविर के आयोजन किया जा रहा है ।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद राव उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा विशेष अतिथि, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, रेड क्रॉस चैयरमेन चंद्रगोपाल मलैया, समाजसेवी डॉ अतुल सेठा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंभू भाटी, संजय शिवहरे की विशेष उपस्थिति में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। सभी रक्तदान करने वालों से श्री राजपूत ने समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

मनोज सोनी editor-in-chief


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here