सुश्री स्मारिका सिम्मी पटेल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम की सदस्य बनी भाजपा नेताओं सहित अन्य समाजसेवियों ने दी बधाई, बधाई देने वालों का लगा तांता - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 10 October 2023

सुश्री स्मारिका सिम्मी पटेल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम की सदस्य बनी भाजपा नेताओं सहित अन्य समाजसेवियों ने दी बधाई, बधाई देने वालों का लगा तांता




सुश्री स्मारिका सिम्मी पटेल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम की सदस्य बनी

भाजपा नेताओं सहित अन्य समाजसेवियों ने दी बधाई,
बधाई देने वालों का लगा तांता 


नर्मदापुरम। भाजपा की युवा नेता सुश्री स्मारिका सिम्मी पटेल गुर्जर को मध्यप्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम के संचालक मंडल में सदस्य नियुक्त किया है। मप्र शासन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर सचिव ने इस संबंध में 09 अक्टूबर को आदेश भी जारी कर दिया है। सुश्री स्मारिका सिम्मी पटेल को मप्र राज्य कृषि उद्योग विकास निगम का सदस्य (राज्य मंत्री) नियुक्त होने पर भाजपा के नेताओं ने बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बता दें कि सिम्मी पटेल लंबे समय से पार्टी की सेवा निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहीं हैं। साथ ही संगठन के कई पदों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कुशलता पूर्वक निभा चुकीं हैं। पार्टी में लगातार सक्रिय और पार्टी हित में कार्य करने  पर उन्हें राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पद पर नियुक्त किया गया है। सुश्री सिम्मी पटेल ने निगम का सदस्य बनाये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार मानते हुए उक्त जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी इमानदारी से करने का संकल्प लिया है।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here