समेरिटंस का कक्षा 10वीं का परिणाम शत प्रतिशत - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 13 May 2024

समेरिटंस का कक्षा 10वीं का परिणाम शत प्रतिशत


 



समेरिटंस का कक्षा 10वीं का परिणाम शत प्रतिशत

नर्मदापुरम। समेरिटंस स्कूल कक्षा 10 वी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा राशि शर्मा और रिद्धिमा रायकवार 96 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान पर रही। 
इस वर्ष कक्षा दसवीं की परीक्षा में 140 बालक और 109 बालिकाओं सहित कुल 249 बच्चे  शामिल हुए थे। 

इनमें से 178 प्रथम, 67 द्वितीय और 4 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें से भी 3 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत, 14 विद्यार्थियों ने 90 से 95 प्रतिशत और 50 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय के डॉयरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा और प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 डॉ शर्मा ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय बच्चों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह। उनके लिए गौरव की बात है। 

कक्षा 10वीं
कुल विद्यार्थी- 249, 
बालक- 140, 
बालिका- 109
परीक्षा परिणाम - शत प्रतिशत
टॉपर - राशि शर्मा 96 
रिद्धिमा रायकवार 96
आकृति जैन 95
मयंक साहू 93.2
वेदांश मालवीय 93.2 प्रतिशत
---------



No comments:

Post a Comment

स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *स्प्रिंगडेल्स स्कूल में सीबीएसई के दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न एके एन न्यूज नर्मदा पुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here