नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम"" - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 13 May 2024

नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम""


 

""नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम""


नर्मदापुरम।  जिले की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल नर्मदापुरम अपने आप में विद्यार्थियों के चहुंमुखी  एवं सर्वांगीण विकास की परिचायक है, जहां विद्यार्थियों के शैक्षणिक,नैतिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु शाला प्रबंधन की प्रभावी नीतियां शिक्षा के सभी आयामों को पूरा करने में हमेशा ही सफल सिद्ध हुई है।

 परिणामस्वरूप विगत वर्षों की भांति वर्ष 2024 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा। कक्षा बारहवीं से तपन गुप्ता 97%,पर्व जैन 96%, नीरेक चटर्जी 95.2%, पूर्वी जैन 94.8%, सेजल दावड़ा 94.4%, दामिनी श्रीवास्तव 94%, पलक मालवीय 91.8%, आस्था साहू 90.8%, यशिका पटेल 90%, विधि मदान 87.4%, स्नेहा राजपूत 86.6%, पुष्कर लालवानी 83.4%, जयंत शर्मा 82.8%, दिव्यांश अग्रवाल 80.8%, प्रियंका राजपूत 80.6%, कार्तिक साहू 80.4%, अनादि तिवारी 80% एवं कक्षा दसवीं से सारांश भट्ट 92.4%, सानिध्य साहू 92.4%, सृष्टि गोस्वामी 91.6%, हिमानी चौहान 90.8%, पायल पटेल 90%, आदर्श पांडे 87%, कुमकुम गौर 85.4% एवं प्रियांशु संतोरे ने 84.8% अंक हासिल कर शाला को गौरवान्वित किया। छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर शाला के डायरेक्टर मनीष अग्रवाल, प्राचार्य इमरान खान, कोऑर्डिनेटर श्वेता शुक्ला एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here