आम फल बहार की नीलामी 6 मई को दोपहर में होगी इच्छुक व्यापारी निर्धारित समय पर आकर बोली लगा सकते है। नीलामी की शर्ते एवं नियम कार्यालयीन समय में कार्यालय शास. उत्तम कृषि केन्द्र रोपणी होंशगाबाद में देखें - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 3 May 2024

आम फल बहार की नीलामी 6 मई को दोपहर में होगी इच्छुक व्यापारी निर्धारित समय पर आकर बोली लगा सकते है। नीलामी की शर्ते एवं नियम कार्यालयीन समय में कार्यालय शास. उत्तम कृषि केन्द्र रोपणी होंशगाबाद में देखें



 

आम फल बहार की नीलामी 6  मई को दोपहर में होगी 

इच्छुक व्यापारी निर्धारित समय पर आकर बोली लगा सकते है।

नीलामी की शर्ते एवं नियम कार्यालयीन समय में कार्यालय शास. उत्तम कृषि केन्द्र रोपणी होंशगाबाद में देखें 


नर्मदा पुरम। सर्व साधारण फल बहार के व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि शास उत्तम कृषि केन्द्र रोपणी होशंगाबाद के आम फल बहार की नीलामी घास.उत्तम कृषि केन्द्र रोपणी होशंगाबाद पर दिनांक 06.05.24 दिन सोमवार समय दोपहर 2:00 बजे से रखी गई है।

सूचित किया जाता है कि इच्छुक व्यापारी निर्धारित समय पर आकर बोली लगा सकते है। नीलामी की शर्ते एवं नियम कार्यालयीन समय में घास. उत्तम कृषि केंद्र रोपणी कार्यालय पर देखी जा सकती है। प्रत्येक व्यापारी से अनुरोध है कि नीलामी के पूर्व बाग का अच्छी तरह से अवलोकन कर लेवें।

नीलामी की शर्ते :-

प्रत्येक व्यापारी से अनुरोध है कि नीलामी के पूर्व बाग का अच्छी तरह अवलोकन कर लेवें। नीलामी बोली लगाने के पूर्व धरोहर राशि 10000/- (रू. दस हजार मात्र) नगद अधोहस्ताक्षरी के पास जमा करनी होगी। जमा राशि नीलामी के बाद असफल बोली कर्ता को वापस कर दी जावेगी। नीलामी समाप्त होने के बाद उच्च बोली कर्ता को अंतिम बोली की आधी राशि तीन दिवस में जमा करनी होगी, शेष आधी राशि प्रथम फल तुड़ाई के पूर्व जमा करना होगी, तभी बोली मान्य की जावेगी। अन्यथा नीलामी निरस्त मानी जावेगी और उच्च बोली कर्ता की राशि राजसात कर ली जावेगी।

फलबहार नीलामी के पश्चात् प्राकृतिक विपदा अथवा अन्य कारणों से हुई हानि एवं सुरक्षा की जबावदारी क्रेता की होगी। शासन की इस बीच कोई जबावदारी नहीं होगी। 25 किलो फल प्रादर्श हेतु विभाग को निःशुल्क प्रदान करने होगें। पौधों को एवं बाग में उत्पादित अन्य फसलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए। अन्यथा इसकी भरपाई क्रेता को करनी होगी। नीलामी की बोली स्वीकार करना या नही करना अथवा मान्यता देना उप संचालक उद्यान होशंगाबाद का अधिकार होगा।

आवश्यकता अनुसार एवं विद्युत पानी की उपलब्धता के अनुसार बाग की सिंचाई की जावेगी। प्रत्येक तुड़ाई करने के बाद फलों के वजन की जानकारी रोपणी प्रभारी को अनिवार्य रूप से देनी होगी। फसल तोड़‌कर बगीचा खाली करने की अंतिम तिथि 5.07.24 होगी।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here