अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होम साइंस कॉलेज में छात्राओं ने किया योग प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन में प्रातः 6 बजे से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया यदि आप स्वस्थ्य और सुखी जीवन जीना चाहते हैं तो योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 21 June 2024

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होम साइंस कॉलेज में छात्राओं ने किया योग प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन में प्रातः 6 बजे से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया यदि आप स्वस्थ्य और सुखी जीवन जीना चाहते हैं तो योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें



 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होम साइंस कॉलेज में छात्राओं ने किया योग

 प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन में प्रातः 6 बजे से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया

यदि आप स्वस्थ्य और सुखी जीवन जीना चाहते हैं तो योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें 


नर्मदा पुरम। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन में प्रातः 6 बजे से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने ताड़ासन, व्रक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, उष्ट्रासन, शशांकआसन, वक्रासन, भुजंगासन, सेतु बंधासन, पवन मुक्तासन, कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम और शांभवी मुद्रा में ध्यान किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने छात्राओं को बताया कि यदि आप स्वस्थ्य और सुखी जीवन जीना चाहते हैं तो योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा योग के द्वारा ही तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य, भावनात्मक और आध्यात्मिक सभी प्रकार के लाभ प्राप्त किया जा सकते हैं। सुबह के समय नियमित रूप से यदि छात्राएं योगाभ्यास करती हैं तो उनकी स्मृति भी बढ़ती है और मस्तिष्क की भली भांति गतिमान होती है।  जिससे व्यक्ति का मन एकाग्र होकर कार्य करता है। स्वयं को स्वस्थ्य, शांतिप्रिय,आनंदपूर्ण एवं प्रेमपूर्ण मानव बनने के लिए समस्त छात्राओं को शपथ दिलाई। 

कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षिका श्रीमती किरण विश्वकर्मा ने किया एवं आभार कुमारी सृष्टि जैन ने किया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ योग विभाग की अध्यक्ष डॉ.संध्या राय, डॉ.श्रीकांत दुबे, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. चेतना बोरीवाल, डॉ.अनिल रजक, रफीक अली, डॉ कीर्ति दीक्षित, श्रीमती विमला कदम, बलराम यादव, मनोज सिसोदिया, राजेश यादव एवं योग विभाग की छात्राएं सृष्टि जैन, काजल दुबे, रत्ना चौरे, दीपिका राजपूत, मधु केवट, प्रगति सैनी, नीता मीना, भावना वर्मा, नीतू गौर, गरिमा शर्मा उपस्थित रही।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here