नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नर्मदापुरम्। पर्यावरण दिवस 5 जून को नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके साथ अनेक लोगों ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को अपने जीवन काल में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करते रहना चाहिए।
हमारे प्राचीन ग्रंथों, पुराणों में प्रकृति संरक्षण का एक वृहत दर्शन मिलता है। वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बहुत चुनौतियां हैं उन चुनौतियों से मुकाबला हम सभी को करना है। एक पौधा अवश्य लगाएं। जिससे कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा, पानी और बेहतर वातावरण मिल सके। हम अभी नहीं संभले तो आने वाला दौर बेहद कठिनाइयों से भरा हो जाएगा।
समझदारी का दृष्टिकोण यह होगा कि रोकथाम इलाज से बेहतर होगा। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रकृति के प्रकोप से मानव की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों का समाधान ढूंढना हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने जीवनकाल में अधिक से अधिक पौधरोपण करें और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण संबंधी वातावरण उपहार में देकर उनको कृतार्थ करें।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
No comments:
Post a Comment