06 अवैध रेत उत्खननकर्ताओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश के पालन में अवैध उत्खनन / परिवहन / भण्डारण के विरूद्ध जिले में कार्यवाही जारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 24 July 2024

06 अवैध रेत उत्खननकर्ताओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश के पालन में अवैध उत्खनन / परिवहन / भण्डारण के विरूद्ध जिले में कार्यवाही जारी


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

06 अवैध रेत उत्खननकर्ताओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश के पालन में अवैध उत्खनन / परिवहन / भण्डारण के विरूद्ध जिले में कार्यवाही जारी


नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना से प्राप्त निर्देश के पालन में अवैध उत्खनन / परिवहन / भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है। खनिज विभाग नर्मदापुरम द्वारा गत दिवस 10 जुलाई को ग्राम-रामपुर गुर्रा, तह०-इटारसी में रेत खनिज का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 01 वाहन ट्रेक्टर ट्राली बिना नंबर सोनालिका को जप्त कर पुलिस थाना-रामपुरगुर्रा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया एवं वाहन मालिक / चालक के विरूद्ध एफ०आई०आर० क्रमांक- 0092/ 2024 दर्ज करायी गयी एवं 14 जुलाई को ग्राम-मरोड़ा, तह०-इटारसी में रेत खनिज का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 01 वाहन ट्रेक्टर ट्राली बिना नंबर सोनालिका को जप्त कर पुलिस थाना-रामपुर गुर्रा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। एवं वाहन मालिक / चालक के विरूद्ध एफ०आई०आर० क्रमांक-0093/2024 दर्ज करायी गयी है।

 17 जुलाई को जिन्द बाबा मंदिर पेट्रोल पम्प के पास नर्मदापुरम, तहसील-नर्मदापुरम में रेत का अवैध परिवहन करते हुये 01 वाहन ट्रेक्टर ट्राली बिना नंबर स्वराज-735 को जप्त कर पुलिस थाना देहात नर्मदापुमर में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया एवं वाहन मालिक / चालक के विरूद्ध एफ०आई०आर० क्रमांक-0377/2024 दर्ज करायी गयी। 18 जुलाई को ग्रीन पार्क ढाबा के पास नर्मदापुरम, तहसील-नर्मदापुरम में रेत का अवैध परिवहन करते हुये 01 ट्रेक्टर ट्राली बिना नंबर स्वराज-744 को जप्त कर पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया एवं वाहन मालिक / चालक के विरूद्ध एफ०आई०आर० क्रमांक-0376/2024 दर्ज करायी गयी तथा 18 जुलाई को ग्राम-निटाया, तह०-नर्मदापुरम में रेत का अवैध परिवहन करते हुये 02 ट्रेक्टर ट्राली बिना नंबर सोनानिका एवं स्वराज-744 को जप्त कर पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम में सुरक्षार्थ खड़े किये गये एवं वाहन मालिकों/ चालकों के विरूद्ध एफ०आई०आर० क्रमांक-0378/2024 एवं एफ०आई०आर० क्रमांक-0379/2024 दर्ज करायी गयी।

      उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत भी कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here