मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने ली सफाई सुपरवाइजरों की बैठक,
सफाई को लेकर दिए कड़े निर्देश, दोबारा न बने जलभराव की स्थिति
जल भराव का कारण ढूंढें और समाधान करें : नपाध्यक्ष श्रीमती यादव
नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव और मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले नगर में जल भराव की घटना और सफाई कार्य को लेकर बेहद गंभीर दिखीं। उन्होंने संयुक्त रूप से नगरपालिका के सफाई सुपरवाइजरों की बैठक लेकर सफाई कार्य की व्यवस्था सुनिश्चित करने कड़े निर्देश दिए।
उन्होंने नगर की साफ सफाई को लेकर सुपरवाइजरों से कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी स्वच्छता अभियान के मामले में लापरवाही करेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल भराव का कारण ढूंढकर उस समस्या का समाधान करें। बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले, स्वच्छता प्रभारी प्रतिमा बेलिया, सेनेटरी इंस्पेक्टर कमलेश तिवारी सहित नगरपालिका अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव ने सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि नगर में जल जलभराव की जो स्थिति बनी है उसका कारण ढूंढकर उसका समाधान करें। दोबारा जलभराव की स्थिति नगर में नहीं बनना चाहिए। नगर के सफाई कार्य की व्यवस्था सुधारना सुनिश्चित करें। उन्होंने पालिथिन जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई को तेज करने के निर्देश दिए।
बाजार क्षेत्र में कचरा एकत्रित करने के लिए कचरा वाहनों को सुबह और शाम पहुंचाएं। व्यापारिगणों को डस्टबिन रखने के लिए कहें। कचरा वाहन आने पर उसमें डालने के लिए जागरूक करें। जिससे कि नाले नालियां पालिथिन के कारण चौक न हों।

No comments:
Post a Comment